फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   स्वच्छता मोबाइल एप पर शिकायत देकर शहर को बना सकते हैं क्लीन : डॉ. योगेंद्र

स्वच्छता मोबाइल एप पर शिकायत देकर शहर को बना सकते हैं क्लीन : डॉ. योगेंद्र

Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता मोबाइल एप पर शिकायत देकर शहर को बना सकते हैं क्लीन : डॉ. योगेंद्र
स्वच्छता मोबाइल एप पर शिकायत देकर शहर को बना सकते हैं क्लीन : डॉ. योगेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्वच्छता मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज करवा कर शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए स्वच्छता मोबाइल एप पर फोटो भी अपलोड की जा सकती हैं। इस शिकायत का तुरंत समाधान किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास हैं कि कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ बनाया जाए। इस मोबाइल एप को लेकर बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक, उपायुक्त सुमेधा कटारिया और हरियाणा स्वच्छता आयोग के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान योगेंद्र मलिक ने अधिकारियों की बैठक भी ली।
उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण करने के लिए केंद्र सरकार की टीम कुरुक्षेत्र पहुंची है। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही कुरुक्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग दी जाएगी। इसके लिए चार हजार अंकों का एक शेड्यूल तैयार किया गया है। इसके अनुसार अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयास धीरे-धीरे रंग लाने लगे हैं। केंद्र सरकार की तरफ से कुरुक्षेत्र शहर के साथ प्रदेश के प्रत्येक शहर में स्वच्छता से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए स्वच्छता मोबाइल एप लांच किया गया हैं। इसके बारे मेें जिला प्रशासन स्कूलों, कॉलेजों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट और पार्षदों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

ओएसडी ने मांगी जानकारी तो बगलें झांकने लगे अधिकारी
बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. योगेंद्र मलिक ने जब थानेसर नगर परिषद और जिले की तीन नगर पालिकाओं के अधिकारियों से स्वच्छता सर्वेक्षण में अंकों को लेकर जानकारी मांगी तो अधिकांश जानकारी नहीं दे पाए और बगलें झांकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-दिशा में फाइल चार्जेस में 10 रुपये की छूट
उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छता मोबाईल एप पर फोटो अपलोड करने वाले व्यक्ति को ई-दिशा में फाइल चार्जेस में 10 रुपये की छूट दी जाएगी। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि केडीबी के क्षेत्र में रात के समय भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस सफाई अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।

विधायक और ओएसडी ने किया मथाना गोशाला का दौरा
विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के सलाहकार डा. योगेंद्र मलिक, स्वच्छ भारत अभियान के हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मथाना गोशाला का निरीक्षण किया। इसका संचालन कर रहे तेजपाल से जानकारी हासिल की। विधायक ने आश्वासन दिया कि मथाना गोशाला को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सक मुल्तान सिंह, नरेंद्र, जगदीश, हरजीत, बलजीत, शमशेर सिंह, रणसिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed