{"_id":"5a429d4c4f1c1b86698c3f38","slug":"201514315084-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान सभा में उठाए जाएगे पिहोवा के सभी मुद्दे: संधू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान सभा में उठाए जाएगे पिहोवा के सभी मुद्दे: संधू
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा में उठाए जाएंगे पिहोवा के सभी मुद्दे : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
इनेलो विधायक जसविंद्र सिंह संधू ने बताया कि इनेलो ने समस्या सुनो अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं। इन समस्याओं को विधान सभा में उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने तीन साल हो गए हैं, लेकिन चुनावी घोषणापत्र में किए गए 100 वादों मेें से सरकार ने एक भी पूरा नहीं किया है। सीएम के पिहोवा दौरे के समय पिहोवा के पश्चिमी छोर पर गलेडवा की तरफ बाईपास बनाने की मांग उठाई गई थी। इसे पूरा करने का आश्वासन सीएम ने दिया था। यह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। पिहोवा विकास रैली के दौरान सीएम ने स्योंसर जंगल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। अभी तक इसकी कोई योजना नहीं बनाई गई है। सरकार ने पिहोवा को 100 बेड का अस्पताल देने का वादा भी किया था। इस योजना पर भी काम शुरू नहीं हुआ है। संधू ने बताया कि सरस्वती तीर्थ से पिहोवा की पहचान पूरी दुनिया में है। इसमें स्वच्छ जलधारा प्रवाह के लिए पहले कांग्रेस ने तो अब भाजपा ने राजनैतिक रोटियां सेकी हैं। संधू ने बताया कि तीन साल बीत जाने के बाद भी इन मांगों की तरफ सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। पिहोवा के इन मुद्दों को विधान सभा में उठाया जाएगा। इसके अलावा कस्बा इस्माईलाबाद के बस स्टैंड, लड़कियों के कॉलेज और सीवरेज के सिस्टम को भी विधान सभा में उठाया जाएगा।