{"_id":"5a11d2544f1c1ba7678bc925","slug":"201511117396-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरो का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम...
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम...
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गोस-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति पिपली के श्रीराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित कर रही है। इसके पांचवें दिन कथावाचक पंडित अनिल शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग विस्तार से सुनाया। इस मौके पर वसुदेव-शिशु कृष्ण की झांकी दिखाई गई। पंच विमला देवी, सुदेश रानी, रानी देवी, मोनिका अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, विजय गांधी, लक्ष्मी नारायण शर्मा, नीरज मदान, पंच चरणजीत मेंहदीरत्ता और हेमंत वधवा ने भागवत पूजन करके दीप प्रज्ज्वलित किया। कथावाचक अनिल शास्त्री ने सभी यजमानों को आशीर्वाद स्वरूप श्रीकृष्ण प्रतिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन श्रवण और सहयोग करने से मनुष्य के कोटि-कोटि के पाप नष्ट हो जाते है। कहा कि जो मनुष्य के सोए भाग जगाकर पाप को भगाए, वह भागवत है। श्रीकृष्ण ने धरती के पाप नष्ट करने और गोवंश की रक्षा के लिए जन्म लिया था। कथा स्थल पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा भव्य सजावट की गई। कथा के दौरान सुनाए गए भजन दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम... पर श्रद्धालु झूम उठे। भागवत आरती में भागवत आरती में आचार्य श्रीकांत तिवारी, पुजारी बैजनाथ शर्मा, राजीव कौशिक, अवतार सैनी, डॉ. राजेश गौतम, भूपेंद्र चोपड़ा, धर्मपाल गर्ग, विरेंद्र परूथी, हरदेव जोशी, दयानंद दीक्षित, कृष्णा देवी, रानी सैनी, रेयान वधवा, कमल कक्कड़, पूजा कुकरेजा, सुमन गोयल, ऋतु वधवा आदि मौजूद रहे।