{"_id":"5a034af04f1c1b9f678ba06f","slug":"201510165232-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार-जीत से विचिलत न होकर भविष्य के लिए तत्पर रहें : डॉ. वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार-जीत से विचिलत न होकर भविष्य के लिए तत्पर रहें : डॉ. वालिया
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार-जीत से विचिलत न होकर भविष्य के लिए तत्पर रहें : डॉ. वालिया
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
डीएवी रामप्रसाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका विषय सामान्य ज्ञान और भारतीय विरासत रहे। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस के सोनल, जपनमीत, कीर्ति और एकता ने सबसे ज्यादा सही जवाब देकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल की प्राचार्य डॉ. दीपेंद्र वालिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से ज्ञान बढ़ता है। विद्यार्थी अपने कमी को पहचान कर आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी इस तरह की प्रतियोगिताओं में शिरकत करनी चाहिए। प्राचार्य ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया और सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभागियों को हार-जीत से विचलित न होकर भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तत्पर रहना चाहिए। प्रतियोगिताओं का आयोजन स्माईली और रेणु शर्मा की देख रेख में हुआ। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कवात्तरा, संजीव, सोनिया, वंदना, सुषमा, सुमन, सरोजनी, तृप्ती, गुंजन, ज्योत्सना, दीप्ति, ऊषा, आदि मौजूद रहे।