फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जीरो बजट प्राकृतिक कृषि से समृद्ध होगा किसान: आचार्य देवव्रत

जीरो बजट प्राकृतिक कृषि से समृद्ध होगा किसान: आचार्य देवव्रत

Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जीरो बजट प्राकृतिक कृषि से समृद्ध होगा किसान: आचार्य देवव्रत
फोटो-1
विज्ञापन

जीरो बजट प्राकृतिक कृषि से समृद्ध होगा किसान : आचार्य देवव्रत
-गुरुकुल कुरुक्षेत्र करेगा जीरो बजट प्राकृतिक कृषि के प्रति किसानों को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
करीब 200 एकड़ भूमि पर जीरो बजट जैविक प्राकृतिक खेती करके कुरुक्षेत्र गुरुकुल भारत में एक मॉडल के रूप में सामने खड़ा हो चुका है। देश में इस विधि को अपनाने से ना केवल आर्थिक बोझ के नीचे दबकर आत्महत्या करने वाले किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि सबसे बड़ा लाभ पर्यावरण और जल प्रदूषण को रोकने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका अच्छा प्रभाव रहेगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने शनिवार को कुरुक्षेत्र गुरुकुल में पत्रकारवार्ता के दौरान दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीरो बजट जैविक कृषि अपनाने से ही किसान आर्थिक रूप से समृद्ध व स्वस्थ होगा। प्राकृतिक कृषि से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा और जल संरक्षण के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार होगा।
उन्होंने कहा कि रसायनिक उर्वरकों के इस्तेमाल से फसलों में बीमारियां पैदा हो रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए किसान महंगे कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं जबकि जैविक कृषि से खेती में कोई बीमारी पैदा नहीं होती। आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुरुकुल की जैविक कृषि का अवलोकन करने के लिए अनेक कृषि वैज्ञानिकों को भेजा ताकि वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र द्वारा की जा रही जैविक कृषि का अवलोकन कर सभी देशवासियों को अवगत करा सकें। आचार्य ने बताया कि प्राकृतिक कृषि के प्रचार व प्रसार हेतु हिमाचल प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों को जोड़ा गया है ताकि वे देश के किसानों का ध्यान जैविक कृषि की ओर आकृष्ट कर सकें।
विज्ञापन

देवव्रत ने बताया कि देसी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ तक सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जबकि विदेशी गाय के एक ग्राम गोबर में केवल 78 लाख सूक्ष्म जीवाणु पाये जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र जैविक कृषि के उत्थान के लिए पूरे देश के किसानों को जागरूक व सजग करेगा। इस दिशा में एक मॉडल तैयार कर रहे हैं ताकि रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों की निर्भरता से किसान मुक्त होकर जैविक कृषि को अपनाकर अपनी दशा में व्यापक सुधार ला सके। आचार्य ने बताया कि जैविक कृषि से फसलाें की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है जिससे किसानों को अधिक उत्पादन मिलता है। देशी गाय दूध न देने के बावजूद भी अधिक उपयोगी पायी गई है क्योंकि उसके गोबर व गोमूत्र में भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने की अधिक क्षमता है।

पत्रकारवार्ता में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय, नौनी हिमाचल प्रदेश के कुलपति एचसी शर्मा और हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, शिमला के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सरयाल ने प्राकृतिक कृषि की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। शर्मा ने बताया कि रासायनिक खादों व कीटनाशकों के प्रयोग से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है जिसके कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस अवसर पर गुरुकुल प्रबंध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, हिमाचल प्रदेश सर्विस कमीशन के अध्यक्ष जनरल धर्मबीर राणा, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह, कृषि वैज्ञानिक हरिओम, डॉ. वजीर सिंह, प्रेस सचिव जयंत शर्मा, प्रेस प्रवक्ता डॉ. श्यामलाल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed