{"_id":"596276fe4f1c1bc0288b4589","slug":"201499625214-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का वाहन रोको आंदोलन हो सफल : खैरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का वाहन रोको आंदोलन हो सफल : खैरा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एसवाईएल को लेकर 10 जुलाई को प्रस्तावित इनेलो के वाहन रोको आंदोलन के संबंध में इनेलो ने पूरी तैयार कर ली है। उनके साथ छात्र भी कंधे से कंधा मिलाकर भाग लेंगे। इनसो के वरिष्ठ नेता जसविंद्र खैरा ने कहा कि एसवाईएल का पानी पूरे हरियाणा में जहां किसानों के साथ-साथ हर प्रदेशवासी की जरूरत है। प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में 80 प्रतिशत किसानों के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, ये सब पानी के महत्ता को समझते हुए इस आंदोलन में भाग लेने की तैयारी कर चुके हैं। सोमवार को शंभू बार्डर पर इनेलो नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर छात्र शक्ति अपनी भागीदारी दर्ज कराएगी। खैरा ने कहा कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में जाकर छात्रों को इस आंदोलन में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा चुका है।