{"_id":"5957ec054f1c1bd4798b45e9","slug":"201498934277-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के सूखे पड़े रजबाहे में मगरमच्छ दिखने से फैली दशहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के सूखे पड़े रजबाहे में मगरमच्छ दिखने से फैली दशहत
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। गांव बीबीपुर कलां में मारकंडा पुल के पास एक मगरमच्छ की सूचना से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ सूखे पड़े रजबाहे में पड़ा हुआ था। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। इसके बाद इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी राजीव गर्ग व इंस्पेक्टर मदन शर्मा को दी गई। सूचना पाकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मगरमच्छ को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद इसे गांव भौर सैयदां स्थित वन्य प्राणी विहार मगरमच्छ प्रजनन केंद्र के तालाब में छोड़ दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण विनोद राणा, देवेंद्र, अरविंद ने बताया कि सुबह गांव के कुछ किसान खेतों में काम पर निकले थे। इस दौरान उनकी नजर सूखे रजबाहे में पड़े मगरमच्छ पर गई। जो रजबाहे के रास्ते होकर सरस्वती ड्रेन के पानी की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लोगों को देखकर मगरमच्छ छिपने की प्रयास करने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने फोन पर इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी। जिसके बाद कर्मचारी जयपाल व ताराचंद मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कर्मचारियों ने 20 मिनट में ही इसे जाल व रस्से डालकर पकड़ लिया और मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में ले गए।
करीब 7 फीट लंबा था मगरमच्छ
कर्मचारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में मगरमच्छ के होने की सूचना पहले से ही उनके पास थी। कई दिन पहले मछली पकड़ने वाले कुछ लोगों ने इसे यहां देखा था। लेकिन पानी का फायदा उठाकर यह छिपा हुआ था। आज रजबाहे सूखा होने के कारण ग्रामीणों ने इसे देख लिया और यह पकड़ा गया। इस मगरमच्छ की लंबाई करीब 7 फीट है। प्रजन्न केन्द्र ले जाकर इसकी जांच की जाएगी और फिर इसे तालाब में छोड़ दिया जाएगा।