{"_id":"595548e84f1c1bd2578b4831","slug":"201498761448-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नमकीन बनाने वाली अवैध फैक्टरी के संचालक दो लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नमकीन बनाने वाली अवैध फैक्टरी के संचालक दो लोगों पर मामला दर्ज
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गांव असमानपुर में नकली नमकीन बनाने वाली अवैध फैक्टरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि गत बुधवार को सीएम फ्लाइंग की टीम ने गांव असमानपुर स्थित एक नमकीन की फैक्टरी में छापा मारा था। जहां से टीम को भारी मात्रा में नमकीन व नमकीन बनाने का सामान बरामद किया था। इतना ही नहीं टीम ने उक्त फैक्टरी से कई ब्रांडेड नमकीन कंपनी के रेपर बरामद किए थे। जिनमें उक्त फैक्टरी द्वारा बनाई गई नमकीन को पैक करके मार्केट में बेचा जा रहा था और लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। जबकि इस फैक्टरी संचालक के पास इसका कोई लाइसेंस व परमिट भी नहीं था। पुलिस ने फैक्टरी संचालक लाजपत राय व पवन कुमार के खिलाफ आइपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।