{"_id":"62d86ce78f9efc22d1215412","slug":"20-thousand-rupees-snatched-from-the-elderly-by-drinking-intoxicants-in-cold-drink-kurukshetra-news-knl115307294","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से छीने 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बुजुर्ग से छीने 20 हजार रुपये
विज्ञापन
शातिर ठग ने 500 के पुराने नोटों के बदले 100-100 के नए नोट देने का झांसा देकर बुजुर्ग को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर 20 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद ठग बुजुर्ग के हाथ से सोने का कड़ा और अंगूठी भी निकालकर फरार हो गया। बुजुर्ग को पंजाब में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होना था। इस शादी के लिए ही बुजुर्ग 20 हजार के 100-100 रुपये के नए नोट लेने बैंक गया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना शाहाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में प्रगट सिंह वासी गांव तीगरी ने बताया कि वह 20 हजार रुपये के (500 के 40 नोट) रुपये बदलने के लिए एसबीआई शाखा शाहाबाद गया था। यहां अधिकारियों ने कहा कि अभी नए नोट नहीं है। बाद में आना। इसके बाद वह जैसे ही वह बैंक से बाहर निकलने लगा तो शातिर ठग ने कहा कि उनके पास नए नोट हैं और वह बदल भी देगा। ठग उसे अपने साथ लाडवा रोड स्थित एक दुकान पर ले गया। यहां पर उसने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बाद में शाहाबाद बस स्टैंड की तरफ ले गया। इस दौरान ठग ने उसे मुंह पर मास्क लगाने की बात कही और मास्क न होने पर अपना रुमाल दे दिया। कुछ देर बाद नशा होने के कारण वह बेसुध हो गया। इसी दौरान ठग ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये, सोने का कड़ा और अंगूठी निकाल ली। कुछ घंटे बाद उसे होश आया तो वह घर के लिए चल दिया। रास्ते में वह मोहनपुर रोड पर बेहोश होकर गिर गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में सीसीटीवी की खंगाल रही है।