फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 people's problems were heard in the Samadhan camp, 13 were from CRID department

Kurukshetra News: समाधान शिविर में सुनी 20 लोगों की समस्याएं, 13 क्रिड विभाग की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
20 people's problems were heard in the Samadhan camp, 13 were from CRID department
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर के दौरान लोगों की समस्या सुनते अ​धिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के प्रथम तल सभागार में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी पहुंचते है ताकि प्रत्येक विभाग से संबंधित समस्या का मौके पर ही समाधान संभव हो सके।
विज्ञापन


नगराधीश डाॅ.रमन गुप्ता ने कहा कि लोगों की हर प्रकार की समस्या का समाधान लघु सचिवालय में रोजाना लगने वाले समाधान शिविर में किया जा रहा है। सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में 13 क्रिड विभाग से संबंधित व सात अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं आई, जिसमें से अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंघित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस शिविर में कोई भी व्यक्ति किसी भी विभाग से संबंधित समस्या रख सकता है। इस समस्या का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य रामपाल पाली ने कहा कि लघु सचिवालय में रोजाना लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है और अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed