फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 lakhs will be spent on four parks of Sector-5

Kurukshetra News: सेक्टर-5 के चार पार्कों पर खर्च होंगे 20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
20 lakhs will be spent on four parks of Sector-5
कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच में चार पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इन पार्कों पर 20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वीरवार को नगर परिषद की अध्यक्ष माफी ढांडा विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को आधार मानकर तीन गुना तेज गति के साथ विकास कार्य कर रही है। अब शहर के अटके हुए सभी छोटे और बड़े विकास कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहर के पार्कों, लोहे के बैंच, सीसी की सड़कों व गलियों की मरम्मत जैसे विकास कार्यों पर पूरा फोकस रखकर काम किया जाएगा। इसके साथ ही नगरपरिषद के अधिकारी बारिश के मौसम से पहले सभी नालियों, नालों को साफ करना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए संंबंधित विभागों के अधिकारियों को बोला गया है कि संयुक्त टीम शहर का निरीक्षण करे ताकि मौके पर जाकर समस्याओं का पता चल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी को संबंधित वार्डों के नागरिकों को भी समझना होगा। नगर परिषद की तरफ से लगातार शहर के वार्डों और सेक्टरों में विकास कार्यों को किया जाता रहा है। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमा सुधा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed