फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2.1 million to the Independence Day Mthana MLA, Kurukshetra

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ने मथाना को दिए 21 लाख

Wed, 17 Aug 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 17 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
2.1 million to the Independence Day Mthana MLA, Kurukshetra
विधायक डॉ पवन सैनी को सुनते स्थानीय लोग व कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala
पिछली सरकारों ने लाडवा हलके को ज्यादा तरजीह नहीं दी। इस कारण यहां विकास कार्य खासे प्रभावित हुए। लाडवा को जिले का सबसे कमजोर हलका मानते हुए मुख्यमंत्री ने इसे चमकाने के निर्देश दिए हैं। अब लाडवा हलके में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य होंगे, जिसके बाद जिले में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में लाडवा हलके की एक अलग पहचान बनेगी और लाडवा समस्त हरियाणा का नेतृत्व करेगा। ये बातें हलका लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने सोमवार देर शाम को गांव मथाना में कहीं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस एवं विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत ने एक कार्यक्रम को आयोजित करवाया था जिसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक डॉ. पवन सैनी थे। उन्होंने ग्रामवासियों को 70वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। और ग्राम पंचायत मथाना को विभिन्न कार्याें के लिए 21 लाख रुपये दिए। इसके अलावा गांव में अन्य छोटे-बड़े जरूरी विकास कार्यों के लिए भी लगभग सवा करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से विधायक को सम्मान स्वरूप पगड़ी एवं स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। मंच संचालन धर्मपाल ने किया। इससे पहले गांव पहुंचने पर समस्त ग्राम पंचायत मथाना सहित समानी के सरपंच रामपाल, रामगढ़ के रोशन लाल, झिरबड़ी की रीना देवी, उमरी के कृष्ण कुमार, मुनियारपुर के केहर सिंह, कोल्हापुर के लछमन दास, किशनगढ़ के साहब सिंह तथा कसीतल के सरपंच सुभाष ने विधयाक का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच तेजपाल, पूर्व उप सरपंच सुल्तान सिंह तथा बलकार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय का निर्माण छह माह के अंदर शुरू
विधायक डा. पवन सैनी से स्वीकृति के बाद सरपंच किरण बाला ने बताया कि मथाना में लगभग आठ एकड़ में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय का निर्माण अगले छह महीने के अंदर हर हालत में शुरू हो जाएगा। सेक्टर-4 के एक स्कूल में केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत बच्चों के दाखिले भी शुरू हो चुके हैं।

पुराने बस अड्डे से कड़ामी तक हाइवे फोरलेन
विधायक ने कहा कि मथाना के पुराने बस अड्डे से लेकर कड़ामी रोड तक हाइवे को फोरलेन किया जाएगा। वहीं सरपंच ने बताया कि गांव की सड़कों का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण भी होगा। सरकारी स्कूल में अंधेरा न रहे, इसके लिए बड़ी लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधायक के सामने अन्य कई मांगें रखी गईं। इसपर विधायक का कहना था कि मांगें सभी पूरी की जाएंगी। लेकिन जिसकी ज्यादा जरूरत है, पहले वो डिमांड पूरी होगी।


पूर्ववर्ती सरकारों पर ली चुटकी
विधायक ने पूर्ववर्ती सरकारों पर चुटकी लेते हुए कहा कि इनेलो और कांग्रेस शासनकाल में विकास केवल कागजों पर ही दिखाई देता था, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार में समान रूप से हो रहा विकास धरातल पर दिख रहा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस को घोटालों पर जोर देने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में रिकार्ड घोटाले हुए हैं, जबकि भाजपा सरकार जनता के प्रति समर्पित है और रिकार्ड विकास कार्यों की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed