फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   19,960 children were administered anti-polio medicine.

Kurukshetra News: 19,960 बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी दवा

Tue, 30 Jun 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
19,960 children were administered anti-polio medicine.
कुरुक्षेत्र। घर घर जाकर पोलियो पिलाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचीं। इस दौरान विभाग की टीमों ने 19,960 बच्चों को पोलियोरोधी पिलाई।
विज्ञापन

इसी के साथ दो दिनों में जिले के 82,241 बच्चों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंच चुकी हैं। जो अपने निर्धारित लक्ष्य से मात्र 14377 आंकड़े दूर हैं। दूसरे दिन सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहीं।
विज्ञापन

टीमों ने 1,24,137 घरों का दौरा कर उन बच्चों का सत्यापन किया, जो रविवार को बूथों तक नहीं पहुंच सके थे। अभियान के दौरान प्रत्येक घर में जाकर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग की प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शैलजा ने बताया कि जिलेभर में हमारी टीमों ने गांव-गांव, बस स्टैंड, प्रवासी नागरिकों तक पहुंच की हैं। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान केवल दवा पिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना इसका सबसे बड़ा उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ अंजलि का कहना है कि जिले भर में करीब 656 बूथ बनाए गए थे। उसके अलावा अलग अलग टीमें धरातल पर जाकर काम कर रही है।
वे जल्दी ही जिले के हर बच्चे तक ये खुराक पहुंचा देंगी। इसमें करीब 756 के आस-पास आशा वर्कर भी लगी हुई हैं। संवाद

कुरुक्षेत्र। घर घर जाकर पोलियो पिलाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। घर घर जाकर पोलियो पिलाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed