फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इकनोमिक सेल ने शुरू की निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सस्ते दर पर लोन देने की आड़ में लाखों की ठगी मामले की जांच

इकनोमिक सेल ने शुरू की निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सस्ते दर पर लोन देने की आड़ में लाखों की ठगी मामले की जांच

Fri, 04 Jan 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
इकनोमिक सेल ने शुरू की निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सस्ते दर पर लोन देने की आड़ में लाखों की ठगी मामले की जांच

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सस्ती दर पर लोन देने की आड़ में एक निजी फाइनेंस कंपनी द्वारा सैकड़ों लोगों के साथ ठगी किए जाने के मामले की जांच अब पुलिस विभाग का इकोनॉमिक सेल करेगा। इसके लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी है तो वहीं वीरवार को दर्जनों पीड़ितों ने सेल के इंचार्ज रामसनेही व अन्य पुलिस अधिकारियों से मुलाकात भी की तो वहीं रोष भी व्यक्त किया।
गांव किरमिच वासी सूरजभान, पप्पू वर्मा, हरनाम सिंह, सुनील दत्त, नरेश कुमार, दिनेश, बिटटू, दीपक, अतुल सहित अन्य पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए बताया कि निजी कंपनी ने झांसा रोड पर कार्यालय खोला था तो कंपनी कर्मियों ने गांव-गांव जाकर कैंप भी लगाए थे। जहां होम लोन से लेकर व्यापारिक लोन व अन्य प्रकार के लोन भी सस्ती दरों पर दिए जाने के दावे किए थे। इसके लिए उन्होंने आवेदन जमा कराए थे तो उनके पैन कार्ड ,बैंक खाते की प्रति, कैंसिल चेक आदि भी लिए तो एटीएम भी स्कैन कर लिए थे। इसके बाद उन्होंने लोन को लेकर सर्वे कार्य के लिए बैंक मनेजर के आने की बात कहकर खातों में कम से कम 20-20 हजार रुपये जरूरी रखने को कहा था। इसके बाद उनके खातों से पैसे कटने के संदेश मोबाइल पर आने लगे तो वे कंपनी कार्यालय पर पहुंचे ,जहां ताला लटका मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मी उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन



आज ही मिली शिकायत, जांच की शुरू : रामसनेही
इकोनॉमिक सेल के इंचार्ज एवं जांच अधिकारी रामसनेही का कहना है कि एसपी कार्यालय की ओर से उनके पास आज ही शिकायत पहुंची है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। इसी के चलते पीड़ितों को भी बुलाया गया और पूरी जानकारी ली गई है। अगले एक-दो दिन में ही पूरे मामले की जांच कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed