फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हॉकी मैदान का एस्ट्रो टर्फ बदलेगा, पांच करोड़ मिले

हॉकी मैदान का एस्ट्रो टर्फ बदलेगा, पांच करोड़ मिले

Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
हॉकी मैदान का एस्ट्रो टर्फ बदलेगा, पांच करोड़ मिले
हॉकी मैदान का एस्ट्रो टर्फ बदलेगा, पांच करोड़ मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में पांच करोड़ रुपये से नया एस्ट्रो टर्फ लगाया जाएगा। सरकार ने यह राशि मंजूर कर दी है। यह जानकारी राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने दी। उन्होंने बताया कि शाहाबाद की महिला हॉकी में उपलब्धियों को देखते हुए यहां के हॉकी प्रेमियों कर्ण राज सिंह तूर, बलदेव राज सेठी और अन्य खिलाड़ियों ने नया टर्फ लगाने की मांग रखी थी। इस पर उन्होंने इसकी सिफारिश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से की थी। इस मंजूर करते हुए पांच करोड़ की राशि पास कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही नया टर्फ लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही स्टेडियम का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। बेदी ने कहा कि उनकी सोच शाहाबाद की महिला हॉकी को और आगे बढ़ाने की है। इसलिए खिलाड़ियों की कोई मांग अधूरी नहीं रखी जाएगी। कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ ही नौकरियां दी जा रही हैं। बेदी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ की विकास योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। लाडवा रोड को फोर लेन किया जा रहा है। इसे दो जून 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस पर की छह करोड़ 35 लाख की राशि खर्च आएगी। बराड़ा रोड को शाहाबाद चौक से बराड़ा की तरफ चार किलोमीटर फोर लेन किया जाएगा। इस पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क को 16 मई 2018 से पहले जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। शाहाबाद मदनपुर रेलवे फाटक पर अंडर पास जनवरी में बनना शुरू हो जाएगा। इस पर करीब 13 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि इस अंडर में आने जाने के लिए साढे सात मीटर चौड़े और ऊंचे दो बॉक्स बनाए जाएंगे। शाहाबाद में सिविल अस्पताल को 100 बेड का किया जा रहा है। इसका 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्टर पर सरकार ने 24 करोड़ की राशि मंजूर की है। नौ करोड़ की लागत से दो दर्जन से अधिक गांवों को आपस में जोड़ने वाले कलसाना मदनपुर पुल का कार्य भी प्रगति पर है। शाहाबाद के विश्रामगृह में तीन करोड़ की लागत से निर्माण हो रहा है। इसका 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। नपा प्रधान बलदेव राज चावला, कर्ण राज सिंह तूर, मुलख राज गुंबर, विक्रम सरपंच अटवान, जिला परिषद् सदस्य सुरेंद्र माजरी, नीटू राणा, कमल शर्मा एडवोकेट, अरुण कंसल, रविंद्र शर्मा, सिमरण झरौली, रिंकू बैरागी, रामकरण यारा, सरपंच संदीप शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed