{"_id":"5a429c254f1c1b502b8b6cd5","slug":"191514314789-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव झिंझरपुर के राजकीय स्कूल में मुहैया होंगी सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव झिंझरपुर के राजकीय स्कूल में मुहैया होंगी सभी सुविधाएं
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव झिंझरपुर के राजकीय स्कूल में मुहैया होंगी सभी सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गांव झिंझरपुर के सरपंच रणबीर सिंह ने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय को प्रदेश का श्रेष्ठ मॉडल स्कूल बनाने को संकल्प लिया है। इसके लिए वह विद्यालय के विकास कार्य में जुटे हैं।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक सुमिंद्र कुमार शास्त्री ने बताया कि सरपंच का संकल्प है कि गांव झिंझरपुर और आसपास के क्षेत्रों के सभी विद्यार्थी इसी राजकीय विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच रणबीर सिंह गणतंत्र दिवस 2018 तक विद्यालय को सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं। सरपंच ने गांव के पंचों के साथ मिलकर राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिंझरपुर को श्रेष्ठ बनाने का 15 अगस्त 2017 का संकल्प लिया था। शास्त्री ने बताया कि विद्यालय में इमारत पर नया पेंट, पेंटिंग, शौचालय में आधुनिक सुविधाएं, परिसर में रंगीन ब्लॉक, आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल की स्टेज, खेल का मैदान, स्कूल परिसर में आकर्षक पार्क, सुविधा युक्त कक्षाएं और लैब बनाए गए हैं। शास्त्री ने बताया कि सरपंच ने गांव के पंचों और विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का अभियान चलाया था। शास्त्री ने बताया कि सरपंच रणबीर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक के साथ मिलकर अब विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अथक प्रयासों की बात कही है।