फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की चमक पहुचेंगी विदेशों तक:जोशी

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की चमक पहुचेंगी विदेशों तक:जोशी

Sun, 03 Sep 2017 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की चमक पहुचेंगी विदेशों तक:जोशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंबाला मंडल के आयुक्त विवेक जोशी ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की चमक पूरे विश्व में नजर आएगी। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रृद्धालुओं और पर्यटकों को इस महोत्सव में आकर एक अलग-अलग ही आत्मिक शांति और आनंद की अनुभूति होगी। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ अपने सांझे प्रयास करेंगे।
आयुक्त रविवार को उपायुक्त कार्यालय में कुरुक्षेत्र का दौरा करने के दौरान अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और सरकार की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना हैं। केंद्र सरकार का स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई जन कल्याणकारी योजना के तहत बजट भेजा जा रहा हैं और इसको सही तरीके से खर्च करना प्रशासन और राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी सीएम विंडो की समस्याओं सहित अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का अपने कार्यालयों में बैठकर समाधान करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सीएम घोषणाओं की सभी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं और इन्हें जल्द से जल्द धरातल पर लाने की प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल के 100 बेड का नया भवन, राजकीय महिला कालेज, ड्रैनेज वाटर सिस्टम, झांसा रोड पर रेलवे ओवरब्रिज, पिपली से थर्ड गेट तक सड़क को चौड़ा करना और साइकिल ट्रैक, कुरुक्षेत्र-ढांड-कुरुक्षेत्र सडक़ को चौड़ा करना, शाहाबाद में 100 बेड का सरकारी अस्पताल, पिहोवा में डेवलपमेंट वर्क आदि योजनाओं पर कार्य किया जा रहा हैं। सीएम घोषणाओं की अन्य योजनाओं पर भी विभागीय रिपोर्ट आने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि रिहायशी क्षेत्रों, संस्थानों और सामाजिक क्षेत्र की इमारतों की छतों पर एसपीवी पावर प्लांट लगाने का कार्य चल रहा हैं। राज्य सरकार की इस योजना के तहत 32 प्रार्थियों को लाभ दिया जा चुका हैं और इन प्रार्थियों को 42 लाख 96 हजार रुपए की सब्सिडी भी दी गई हैं। अक्षय उर्जा योजना के तहत 32 घरों और संस्थानों में 212 किलोवाट के 32 प्लांट लगाए गए हैं और योजना के तहत 32 प्लांटों के लिए 42 लाख 96 हजार रुपये की अनुदान राशि भी दी गई हैं। मौके पर एसडीएम थानेसर नरेन्द्र सिंह मलिक, एसडीएम शाहबाद सतबीर सिंह, कुंडू, एसडीएम पिहोवा पूजा चांवरिया, डीआरओ चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ प्रताप सिंह, तहसीलदार ईश्वर सिंह, तहसीलदार पिहोवा चेतना चौधरी, तहसीलदार शाहबाद तरुण सहोत्रा, तहसीलदार लाडवा हरीश कालड़ा, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद कृष्ण ढुल, नायब तहसीलदार पिहोवा राजेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार लेखा कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार थानेसर परमिन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed