{"_id":"594d677a4f1c1b52518b4852","slug":"191498244986-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम फाईल्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम फाईल्
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनी के नकली स्टीकर लगा बेचे जा रहे कूलर
कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। देसी कूलरों पर ब्रांडेड कंपनी के नकली स्टीकर लगा ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला लाडवा रोड पिपली पर सामने आया है। वहां संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दुकानदार की चालाकी की भनक लगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई गई । बजाज कंपनी की ओर से हिसार निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने आरोप लगाए कि पिपली के लाडवा रोड निवासी नानक चंद उनकी कंपनी के नकली स्टीकर देसी कूलरों पर लगाकर बेच रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर चोरी के एक अन्य मामले में ज्योतिसर निवासी अंग्रेज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका ऑटो रिक्शा 21 जून को गांव से ही चोरी कर लिया गया। इस संबंध में भी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
घर से युवती और महिला लापता
कुरुक्षेत्र। गांव देवीदासपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय एक युवती अपने घर से लापता हो गई। युवती की मां ने अपनी बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता लाजवती ने बताया कि 22 जून से उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामला दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। वही एक अन्य मामले में गांव तलहेड़ी निवासी दीदार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी परमजीत अचानक लापता हो गई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर भी मामला दर्ज कर लिया है।
दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज
कुरुक्षेत्र। एक विवाहिता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। गांव खेड़ी शर्फअली जिला करनाल निवासी कंवलजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें उसने कहा कि उसकी शादी 5 मार्च 2014 को राजेंद्रा कॉलोनी वासी शैलेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके ससुरालजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायतकर्ता के पति के अलावा दो अन्य ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर एक अन्य मामले में दहेज उत्पीड़न के आरोप में गांव जुलमत निवासी मंदीप कौर की शिकायत पर आधा दर्जन लोगोां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
टावर लगाने की आड़ में लगाया 4 लाख से अधिक का चूना
कुरुक्षेत्र। जियो रिलायंस कंपनी का टावर लगाने की आड़ में एक व्यक्ति को 4 लाख 37 हजार का चूना लगा दिया। गांव ठसका मीरांजी निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल व गजराज उनसे मिले और उसके खेतों में जियो रिलायंस कंपनी का टॉवर लगाने का भरोसा दिया। इसके लिए उससे अपने पीएनबी के खातों में उक्त राशि भी गत 6 जनवरी को डलवा ली, लेकिन आज तक टावर नहीं लग पाया है। यहां तक कि अब आरोपी दी गई राशि भी वापस नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एटीएम कार्ड बदल बैंक खाते से निकाले एक लाख 18 हजार
कुरुक्षेत्र। एटीएम कार्ड बदलकर एक उपभोक्ता के बैंक खाते से एक लाख 18 हजार रुपये निकाल लिए गए। गांव भट्ट माजरा निवासी मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि वह एटीएम बूथ पर पैसे निकालने के लिए गया हुआ था, जहां दो अज्ञात युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से उक्त राशि निकाल ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।