{"_id":"5c802113bdec2213fa1f99d4","slug":"181551900947-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भिड़ दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भिड़ दो पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल पहुंचने पर फिर दो पक्षों में मारपीट, तोड़फोड़
अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने किया स्थिति पर नियंत्रण
- गांव में हुई लड़ाई के बाद मेडिकल कराने पहुंचे थे दोनों पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मारपीट के मामले में मेडिकल कराने पहुंचे दो पक्ष अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में ही एक-दूसरे से भिड़ गए। किसी तरह अस्पताल के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस मारपीट में अस्पताल की खिड़कियों के शीशे व कांच भी टूटे हैं। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं अस्पताल परिसर में हुई मारपीट से वहां मौजूद दूसरे मरीजों और तीमारदारों में मारपीट से दहशत कायम हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव फतुहपुर की एक कॉलोनी में बुधवार शाम दो पक्षों में किसी मामले को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के संदीप व दूसरे पक्ष की बिमला, कोमल समेत एक अन्य युवक घायल हो गया। मारपीट में घायल संदीप को लेकर परिजन देर शाम एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद ही दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार, विजय कुमार व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में दोनों पक्षों का आमना-सामना होने पर दोनों पक्षों में फिर से मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल के आपात वार्ड के बाहर ही भिड़े दोनों पक्षों में अस्पताल के वार्ड के शीशे व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल में मारपीट की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए है। घायल हुए युवक संदीप के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि दूसरे पक्ष की एक महिला व तीन-चार अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें संदीप गंभीर घायल हुआ तो उसे भी चोटें आई। इसके बाद वे मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचे तो यहां भी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। वही दूसरे पक्ष की ओर से कृष्ण कुमार ने बताया कि संदीप ने उनकी लड़कियों पर कई दिनों से कमेंट कर रहा था। उसे ऐसा न करने को भी कहा, लेकिन वह हरकत करता रहा। बुधवार को भी उसे ऐसा न करने को कहा तो उसने अपने अन्य परिजनों के साथ उन पर हमला कर दिया, जिसमें बिमला व कोमल घायल हो गई। इसके बाद वे मेडिकल कराने पहुंचे तो यहां भी उन पर हमला कर दिया। एसएचओ केयूके सतीश कुमार का कहना है कि अस्पताल में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है। अस्पताल के चिकित्सकों से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
आपातकालीन वार्ड की खिड़की व शीशे क्षतिग्रस्त
अस्पताल के आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा ने बताया कि आपात विभाग के समक्ष दोनों पक्षों में मारपीट हुई तो उन्होंने कमरा नंबर 20 के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने वाईफाई व ग्लोसाईन बोर्ड भी तोड़ दिया। दोनों पक्षों के खिलाफ शिकायत पुलिस को दे दी गई है।