{"_id":"5b6600e34f1c1b6e118b7701","slug":"181533411555-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला आयुष विभाग की ओर से दुखभंजन महादेव मंदिर में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। विशेष तौर पर कावड़ियों के लिए लगाए जा रहे इस शिविर में आम लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की जा रही है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुदेश जाटियान जहां खुद कांवड़ियों व आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही तो वहीं उनके नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम सुबह नौ बजे से लेकर सायं करीब आठ बजे तक स्वास्थ्य की जांच कर रहे है। डॉ. जाटियान ने बताया कि सावन का माह शुरू होते ही यह शिविर लगाया गया, जिसमें शनिवार तक 850 कावड़ियों व अन्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। हर वर्ष की भांति इस बार भी लगाए गए इस शिविर में जहां नि:शुल्क दवाईयां भी दी जा रही है तो वहीं उन्हें स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है। शनिवार को भी करीब 150 कांवड़ियों व अन्य लोगों के स्वास्थ्य को जांचा गया। यह शिविर सावन माह के अंत तक जारी रहेगा।