{"_id":"5a6f72ce4f1c1b82268b7204","slug":"181517253326-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधिक मामले सुलझाने के लिए डीएसपी ली विशेष बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधिक मामले सुलझाने के लिए डीएसपी ली विशेष बैठक
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक मामले सुलझाने के लिए डीएसपी ने थाना प्रभारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
स्थानीय पुलिस स्टेशन में सोमवार को आपराधिक मामलों को सुलझाने के लिए डीएसपी जगदीश राय की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के सभी थाना प्रभारियों सहित करनाल, अंबाला के थाना प्रभारी भी पहुंचे। डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि इस बैठक में पेंडिंग पड़े आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा की गई और उन्हें सुलझाने के लिए अन्य जिलों की पुलिस टीम से तालमेल बनाया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में ऐसे केसों पर फोकस किया गया है जो किसी कारणवश सुलझ नहीं पाए हैं। डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि बैठक के माध्यम से जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने आपराधिक केसों को सुलझाने में विशेष ध्यान दें और अगर इन्हें सुुलझाने में अन्य प्रदेशों व जिलों की पुलिस के सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तो वहां संपर्क कर केस पर काम करें।
राय ने कहा कि पुलिस का पूरी तरह से यही प्रयास रहता है कि कोई भी मामला अधर में न रहे और सभी पर त्वरित कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए, क्योंकि अगर जनता सहयोग करती है तो कई मामलों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। कई बार लोग मात्र जिम्मेदारी निभाने के डर से पीछे हट जाते हैं जिस कारण कई केसों में समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि जनता व पुलिस मित्र की तरह हैं और जो लोग पुलिस को सूचना देते हैं तो उनका गुप्त रखा जाएगा। बैठक में जीटी रोड पर होने वाले वारदातों को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमेश जागलान, अश्वनी कुमार, दल सिंह, कर्ण सिंह, धर्मपाल, जय नारायण, निर्मल सिंह, सतिंद्र चंद्र, जीत सिंह, शेर सिंह, गुलजार सिंह, कर्ण सिंह, विक्रांत सिंह, राजेश कुमार, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, राजपाल, रणजीत सिंह और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।