फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अनाजमंडी आढती एसोसिएशन ने आढतियों से मिलने वाला मंडी फंड घटाया

अनाजमंडी आढती एसोसिएशन ने आढतियों से मिलने वाला मंडी फंड घटाया

Wed, 22 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी आढती एसोसिएशन ने आढतियों से मिलने वाला मंडी फंड घटाया
अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन ने मंडी फंड घटाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने आढ़तियों से इकट्ठा किए जाने वाले मंडी फंड को घटाकर आधा कर दिया है। अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के इस फैसले का आढ़तियों ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे आढ़तियों को राहत मिलेगी। मंडी फंड के दुरुपयोग को रोकने और इसमें परदर्शिता लाने में सहायता मिलेगी। लाडवा अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग ने बताया कि पहले अनाज मंडी में आढ़तियों से उनकी आढ़त का एक प्रतिशत मंडी फंड के रूप में लिया जाता था। इसे अब घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया गया है। मंडी प्रधान बिमलेश गर्ग का कहना है कि मंडी फंड आधा करने से भी मंडी के सभी काम सुचारु रूप से चलेंगे। मंडी फंड से आढ़तियों की सुविधाओं के साथ-साथ मंडी के शहर के कई धार्मिक, सामाजिक कार्यों में सहयोग दिया जाता है। शहर की स्वर्गपुरी का प्रबंध किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed