फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   युवाओं नशे जैसी बुराइयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान देना : सर्वजीत

युवाओं नशे जैसी बुराइयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान देना : सर्वजीत

Sun, 08 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
युवाओं नशे जैसी बुराइयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान देना : सर्वजीत
फोटो न - 11
विज्ञापन

युवा नशे जैसी बुराइयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान दें : सर्वजीत
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। केवल उन्हें सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता है। इसलिए हर बच्चे के माता-पिता को भी अपने बच्चे की रुचि के अनुसार उसे खेलों में हिस्सा लेने के प्रति प्रेरित करना चाहिए। यह बात बाबैन के सरपंच सर्वजीत सिंह जैलदार ने गांव जालखेड़ी में कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह पर उपस्थित जनसमूह से कही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से खिलाड़ी का मनोबल बढ़ता है। उसकी प्रतिभा में निखार आने पर वह पहले से बेहतर प्रर्दशन करता है। इस मौके पर गांव मिर्जापुर और जालखेड़ी के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें मिर्जापुर की टीम ने जालखेड़ी की टीम को सात रन से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया। उन्होंने कहा कि हमें नशे जैसी बुराइयों से बच कर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। इससे हमारा शरीर पुष्ट रहता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच गुरसरण सिंह, रोहित शर्मा जालखेड़ी, देवेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, गुरमेल सिंह, सुमित शर्मा, परविन्द्र सिंह, आलमदीन, मलकीत सिंह, हिमाशु, रजत सेन, नरेश शर्मा, चंद्रभान, दर्शन सिंह, साहिल, महिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed