फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   टायर में हवा भरने वाली टंकी फटी

टायर में हवा भरने वाली टंकी फटी

Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
टायर में हवा भरने वाली टंकी फटी
लाडवा (ब्यूरो)। गांव बदरपुर अड्डा पर एक टायर पैंचर की दुकान के बाहर रखी हवा की टंकी फटने से अफरातफरी फैल गई। टंकी में मौजूद हवा का प्रयोग टायर-टयूब में हवा भरने के लिए किया जाता था। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिस समय टंकी में विस्फोट हुआ उस समय दुकान में दुकान का मालिक मौजूद था व दुकान के आसपास कई दुकानदार व अन्य लोग भी थे। टंकी धमाके की आवाज के साथ फटी, जिससे टंकी तो पूरी तरह से खत्म हो गई और पास की दुकान में लगे दरवाजे का शीशा भी टूट गया। जानकारी के अनुसार दुकानदार ने हर रोज की तरह अपनी दुकान में से हवा टंकी को दुकान से बाहर निकाला हुआ था। खुले में रखी हवा टंकी अचानक से फट गई, जिससे एक बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की आवाज से लोगों में आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed