{"_id":"674e1c02c46db0c07e0f5104","slug":"18-thousand-lamps-will-be-lit-on-brahmasarovar-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127777-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर जलेंगे 18 हजार दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर जलेंगे 18 हजार दीपक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्मसरोवर के तट पर 18 हजार दीपक जलाए जाएंगे। 11 दिसंबर को शाम चार बजे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी 18 हजार दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो.महासिंह पूनिया ने बताया कि 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दीपोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन, अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों की ओर से दीप दान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की ओर से ब्रह्मसरोवर के तट पर 18 हजार दीपक विद्यार्थियों की ओर से ही प्रज्वलित किए जाएंगे।