फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1200 आर्यवीरों को सिखाया जा रहा योग व जीवन निर्माण

1200 आर्यवीरों को सिखाया जा रहा योग व जीवन निर्माण

Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
1200 आर्यवीरों को सिखाया जा रहा योग व जीवन निर्माण
1200 आर्यवीर सीख रहे योग और जीवन निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र परिसर में लगाए गए ‘आर्यवीर योग एवं जीवन निर्माण शिविर’ के तीसरे दिन आर्यवीरों को शिविर अध्यक्ष नंदकिशोर आर्य के नेतृत्व में मुख्य व्यायाम शिक्षक संजीव आर्य ने योगाभ्यास करवाया। जिसका गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने वेद प्रचार अधिष्ठाता समरपाल आर्य के साथ अवलोकन किया।
प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि गुरुकुल में पढ़ने वाले छात्रों के जीवन निर्माण के साथ समाज के युवाओं को भी सद्मार्ग का रास्ता दिखाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ऐसे शिविरों को आयोजन गुरुकुल में किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में युवा भाग लेकर न केवल योग से अपने शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाते हैं, बल्कि बौद्धिक ज्ञान से समाज में फैली बुराइयों से दूर रहते हैं। दूसरे युवाओं को भी नशा, झूठ बोलना, चोरी करना, बड़ों का अनादर करने जैसी आदतों से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आर्यवीर योग एवं जीवन निर्माण शिविर’ का एकमात्र उद्देश्य यह है कि समाज के युवा श्रेष्ठ बनें, बलिष्ठ, चरित्रवान, माता-पिता के सेवक और गुरुओं का सम्मान करने वाले सभ्य नागरिक बनकर सभ्य समाज के अंग बनकर देश के उत्थान में सहयोगी बनें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर में 125 गांवों से लगभग 1200 आर्यवीर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में 5 दिनों तक मिलने वाले शारीरिक और बौद्धिक ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करके ये युवा न केवल अपने जीवन का निर्माण करेंगे बल्कि समाज में फैली कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, पाखंड जैसी बुराइयों को समाप्त करने में अहम भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर गुरुकुल के भजनोंपदेशक महाश्य जयपाल आर्य, जगत वर्मा, जसविंद्र आर्य, योग शिक्षक गोवर्धन आर्य, प्रवीण आर्य, जितेंद्र आर्य, आर्य मित्र, सोनू आर्य, सोहनवीर आर्य, कनिष्क आर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed