फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   -तीसरा मोर्चा न बनने के कारण मजबूरी में कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सता: अभय चौटाला

-तीसरा मोर्चा न बनने के कारण मजबूरी में कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सता: अभय चौटाला

Sat, 19 May 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
-तीसरा मोर्चा न बनने के कारण मजबूरी में कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सता: अभय चौटाला
इनेलो-बसपा गठबंधन के 1349 कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
विधानसभा प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला ने कहा कि क्षेत्रीय दल तीसरा मोर्चा बनाकर 2019 में बसपा सुप्रीमो मायावती को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे मोर्चे का गठित न होना और कांग्रेस के कुशासन से हताश होकर जनता ने मजबूरीवश भाजपा को सत्ता सौंपी थी, लेकिन इस बार मायावती के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों के सहयोग से तीसरा मोर्चा गठित किया जाएगा। बसपा प्रमुख मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। शुक्रवार को चौटाला इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन के मौके पर कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
रैली में गठबंधन के कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए शामिल हुए। रैली को अभय चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पिहोवा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, सांसद रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। जनसभा समाप्त होते ही हजारों कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए चले तो अनाज मंडी गेट पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हरियाणा रोडवेज की बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से कुछ समय बाद सभी को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। एसवाईएल का पानी लाना है हरियाणा को बचाना है के नारे के बीच हरे और नीले रंग के झंडे हाथों में उठाए हुए कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देते हुए कहा कि जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा में नहीं आता तब तक गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने एसवाईएल का मुद्दा उठाया। उन्होंने एसवाईएल का पानी हरियाणा में न आने के लिए कांग्रेस व भाजपा को समान रूप से जिम्मेदार ठहराया। प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि भाजपा लुभावने वायदे करके सत्ता में आई, मगर घोषणा पत्र में किया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि एसवाइएल में पानी तो दूर इनेलो द्वारा शुरू की गई दादूपुर नलवी नहर योजना को भी बंद कर दिया। जनसभा में पिहोवा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, सांसद रामकुमार कश्यप तथा रामपाल माजरा ने कहा कि आज प्रदेश में इनेलो बसपा गठबंधन की हवा चल रही है। कांग्रेस और भाजपा गठबंधन से घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता महोत्सव व विकास कार्यों में भ्रष्टाचार-इनेलो प्रदेशाध्यक्ष
अशोक अरोड़ा ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला के शासनकाल में गीता जयंती को राष्ट्रीय स्वरूप दिया था, इनेलो गीता जयंती के विरुद्ध नहीं है, लेकिन जिस प्रकार से भाजपा सांसद हेमा मालिनी के डांस के लिए तीन करोड़ का पंडाल तैयार किया गया। 400 रुपये वाली गीता के बजाय 40 हजार रुपये की गीता खरीदी गई, इनेलो इस प्रकार की फिजूलखर्ची के विरुद्ध है। मुख्यमंत्री के रोड शो पर टिप्पणी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़कों पर सैर करने आ रहे हैं तो उन्हें शहर की टूटी-फूटी सड़कों की सैर करनी चाहिए। राहगीरी के नाम पर गिली-डंडा, स्टापू और फिट्टो जैसे खेल खेलना सरकार का काम नहीं है। इनेलो नेताओं ने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता को तीन वर्ष में विकास के नाम पर धूल-मिट्टी के कारण अस्थमा की बीमारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने मोदी पर किए वार
बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि यह गठबंधन कमेरे और मजदूर वर्ग का है। उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जहां झूठ बोलते हैं, वहीं अमित शाह दलित के घर खाना-खाने का नाटक करते हैं। भाजपा के नेता होटल का खाना और एसी ले जाकर दलित के घर रोटी खाने की नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम आपसी भाईचारा खराब करना है, लेकिन इस गठबंधन से प्रदेश का आपसी भाईचारा मजबूत हुआ है।

चौटाला, अरोड़ा, सिरसा के सांसद समेत 1349 ने दी गिरफ्तारी
गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, बसपा प्रभारी रोहताश रंगा, बसपा नेत्री शशि सैनी, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, शीला भयाण, विधायक रणबीर प्रजापत, विधायक मक्खन सिंगला, अनूप धानक, विधायक पृथ्वी बाल्मीकि, पूर्ण चंद बड़शामी, लाडवा से गत विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी बच्चन कौर बड़शामवी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, डॉ. संतोष दहिया, सुरजीत कौर, बसपा नेता दयाचंद, बसपा जिला प्रधान मान सिंह, सुनील राणा, जसविंद्र खैरा, नरेंद्र घराड़सी, मयाराम चंद्रभानपुरा, सतबीर शर्मा, संदीप टेका, नितिन भारद्वाज लाली, नरेंद्र शर्मा निंदी, बसपा हलका प्रधान सुनील, सुरिंद्र सैनी, मोहित सैनी, बलविंद्र सिंह बब्बू, बुट्टा सिंह लुखी, रामकरण काला, महेंद्र कैंथला, जयपाल चढूनी, सुरेश सैनी, हाकम सिंह उदारसी, नितिन गोयल, नलिन गोयल, प्रहलाद शर्मा, सोहन लाल रामगढ़, सतबीर ढांडा, रणबीर बूरा, कर्ण सिंह ईशाक, विक्रम चक्रपाणी, अमनदीप कांबोज, सतीश, रामस्वरूप चोपड़ा सहित इनेलो के कई विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed