{"_id":"5a6f72ad4f1c1ba2268b73ac","slug":"171517253293-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद सैनी ने किया नई पार्टी के गठन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद सैनी ने किया नई पार्टी के गठन का ऐलान
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को होगा नई पार्टी के गठन का ऐलान : सांसद सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि वे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी नई पार्टी की घोषणा कर देंगे और पूरे प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद सैनी ने यह जानकारी दी। सांसद ने कहा कि उन्हें किसी पार्टी के टिकट की जरूरत नहीं है। उन्होंने सब पार्टियों की कार्यशैली देखी है। इस बार चुनाव वे अपनी पार्टी और जनता के दम पर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश बहुत बड़े परिवर्तन की ओर जा रहा है। आज तक सभी पार्टियों ने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के नाम पर भ्रमित करके उनके वोट हथियाने का काम किया है। पिछले चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग में बीजेपी को इसलिए वोट दिया था कि उन्हें शेड्यूल कास्ट के समान आरक्षण में शामिल कर लिया जाएगा, लेकिन उनके साथ धोखा किया गया। सांसद सैनी ने कहा कि मौजूदा परिवेश में प्रत्येक पार्टी आरक्षण के नाम पर वोट की राजनीति खेल रही है। पूरे समाज में आरक्षण प्राप्त करने की जंग छिड़ी हुई है। आरक्षण के लिए लोग पिछड़ा व दलित बनने की राह पर चल रहे हैं। वोट की राजनीति के चलते भाजपा ने भी बैकवर्ड क्लॉस के आरक्षण की पैरवी की थी, लेकिन यह आधारहीन पैरवी कोर्ट में जाकर खारिज हो गई थी। सांसद सैनी ने कहा कि अब समय परिवर्तन का है। उन्होंने जो पांच सिद्धांत पार्टी के बनाए है उनके आधार पर ही यह चुनाव लड़ा जाएगा।