फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बीजेपी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गईहै-प्रहलाद

बीजेपी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गईहै-प्रहलाद

Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गईहै-प्रहलाद
बीजेपी सरकार केवल घोषणाएं करती है : प्रहलाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद भगत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार वाहवाही लूटने की सरकार बन कर रह गई है। सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्री की गई घोषणाओं पर काम शुरू होना तो दूर, उनकी रूप रेखा तक तैयार नहीं है। वह अनाजमंडी में अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिहोवा रैली के दौरान कस्बे के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की थीं, लेकिन आज तक उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पिहोवा रैली में कस्बे की बरसों पुरानी पानी निकासी की समस्या को हल निकालने के लिए सीवर लाइन दबाने की घोषणा की थी, लेकिन एक साल बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। सांसद राजकुमार सैनी ने कस्बे में एक सामुदायिक केंद्र, पेय जल के लिए ट्यूबवेल लगवाने और कस्बे के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या पूरी करने की घोषणा कर वाहवाही लूटी थी। इनमें से अभी तक एक भी विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। यहां तक कि इनकी रूपरेखा तक तैयार नहीं हुई है। सरकार ने कस्बे को नगरपालिका देने का वादा भी किया था। यह खोखला साबित हुआ है। इसके चलते लोगों का बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सेल के अनवर खान, इनेलो के वरिष्ठ नेता विनोद कंसल (टोनी), रामेश्वर चोपड़ा, पूर्व मेंबर ब्लॉक समिति जगपाल सिंह, प्रकाश सिंह थिंद, रवि गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed