फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ाज्यमंत्री ने गांव अजरानी में किया पंचायत घर और ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

ाज्यमंत्री ने गांव अजरानी में किया पंचायत घर और ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
ाज्यमंत्री ने गांव अजरानी में किया पंचायत घर और ग्राम सचिवालय का उद्घाटन
फोटो-7
विज्ञापन


विकास के लिए दिया 10 लाख का अनुदान
राज्यमंत्री ने गांव अजरानी में किया पंचायत घर और ग्राम सचिवालय का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। गांव अजरानी में रविवार देर शाम राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पंचायत घर और ग्राम सचिवालय का उद्घाटन किया और लाखों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।
बेदी ने कहा कि गांव अजरानी किसी समय में एक टापू की तरह होता था और किसी भी गांव से सडक़ के माध्यम से नहीं जुड़ा था। वर्ष 2007 की परिसीमन रिपोर्ट में 28 गांव पिहोवा हल्के से कट कर शाहाबाद हल्के में जुड़े थे, लेकिन तब के किसी भी विधायक व मंत्री ने इन गांवों की ओर ध्यान नहीं दिया था। उन्होंनेे कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में बिना किसी भेदभाव के सम्मान रूप से विकास करवाया है। जिसका परिणाम है कि आज हरियाणा की अलग तस्वीर नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि गांव के विकास पर लगभग 41 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। जिससे गांव में अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि 83 लाख रुपये की लागत से गांव के आस-पास व पहुंचायक मार्गों का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री दिन रात हरियाणा के विकास में लगे हुए हैं तथा विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम में सरपंच प्रवीन सैनी और समाज सेवी मेघराज के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी मूल पार्टियों को छोडक़र भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी एवं ओएसडी अमरिंद्र सिंह ने पार्टी में शामिल होने वालों को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल, विकास राणा, निटू राणा, गोपाल राणा, रेनू खुग्गर, दर्शन राणा, अमरजीत डांगी, सरपंच विक्रम अटवान, सुरेंद्र कश्यप माजरी, राहुल राणा तंगौर, सुभाष बेदी, जगदीप सांगवान, गौरव बेदी, जितेंद्र धुराला, सरपंच रामकुमार सूड़पुर, दरबारा सिंह हिंगाखेड़ी, करनैल सिंह हरिपुर, देवेन्द्र सिंह गोगपुर, रामकुमार झिवरेड़ी, संजीव कुमार व रोशन लाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed