फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पांच माह 15 दिन में नशे के अवैध कारोबार में 402 आरोपी गिरफ्तार

पांच माह 15 दिन में नशे के अवैध कारोबार में 402 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पांच माह 15 दिन में नशे के अवैध कारोबार में 402 आरोपी गिरफ्तार
- वर्ष 2017 में अब तक पुलिस ने दर्ज किए 372 मामले : एसपी
विज्ञापन

- पौने तीन किलो अफीम, 119 किलो गांजा, 490 ग्राम चरस, 341 स्मैक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नशे के अवैध कारोबार से जुड़े 402 आरोपियों को पिछले पांच माह 15 दिन में जिला के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर 372 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 372 मामले दर्ज कर 402 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ व अवैध शराब बरामद की है।

जिला पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत एक जनवरी 2017 से लेकर 15 जून 2017 तक 265 मामले दर्ज कर 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 2528 बोतल देशी शराब, 15534 बोतल अंग्रेजी शराब, 95 बीयर व 1340 किलो शराब बनाने का लाहन बरामद किया। वहीं एनडीपीएस एक्ट तहत 1 जनवरी 2017 से लेकर 15 जून 17 तक कुल 105 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों 114 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि इनके कब्जे से 2 किलो 784 ग्राम अफीम, 196 किलो 216 ग्राम चूरा पोस्त, 119 किलो 634 ग्राम गांजा, 3 किलो 490 ग्राम 700 मिली ग्राम चरस, 341 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने 2 मामले नशीली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ भी दर्ज किए गए और उनके कब्जे से 710 कैप्सूल 42 इंजेक्शन व3145 नशीली गोलियां भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि इसके अलावा जिला पुलिस ने मई 2017 में अदालत कुरुक्षेत्र के आदेश अनुसार 102 मामलों में बरामद 230 क्विंटल चूरा पोस्त को इसी वर्ष आग के हवाले किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि इससे पहले यह पूरे भारत वर्ष में इतनी बड़ी खेप कभी भी नहीं जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed