फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   17 teachers of NIT Kurukshetra got place among the top two percent scientists of the world

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र के 17 शिक्षकों को मिला विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान

Mon, 30 Sep 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 30 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
17 teachers of NIT Kurukshetra got place among the top two percent scientists of the world
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 17 शिक्षकों को विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में मान्यता प्राप्त हुई है। 2024 के लिए स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए की ओर से किए गए नवीनतम सर्वेक्षण के मुताबिक यह प्रतिष्ठित मान्यता शिक्षकों द्वारा शोध के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करती है। इस उपलब्धि पर एनआईटी परिसर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई सूची में डॉ. महेश पाल, डॉ. संदीप सूद, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रवि पी सिंह, डॉ. अंकित कुमार जैन, डॉ. मुनिश भाटिया, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. राजीव राठी, डॉ. जतिंदर कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. एएसवी रवि कांत, डॉ. ललित ठाकुर, डॉ. प्रकाश चंद, डॉ. मोहित दुआ, डॉ. डी अमिलान जोस, डॉ. अमित प्रकाश और डॉ. एचडी चालक का नाम शामिल हैं। सभी शिक्षकों को फैक्लटी सदस्यों ने बधाई देकर प्रोत्साहित किया और शोध क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने चयनित 17 शिक्षकों को बधाई दी और इस तरह के ओर शोध कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों के इस योगदान ने न केवल संस्थान का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है बल्कि उच्च-प्रभाव वाले शोध को भी दर्शाया है। पिछले वर्ष भी 16 फैकल्टी सदस्यों का नाम इसमें आया था। इस बार एक शिक्षक में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे प्रयास से निरंतर आगे की ओर बढ़ते रहें तथा संस्थान भी शिक्षा और शोध में उत्कृष्टता के वातावरण को बढ़ावा देना आगे भी जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed