फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनआईटी में दीक्षांत समारोह के दौरान खिले 1353 डिग्रीधारकों के चेहरे

एनआईटी में दीक्षांत समारोह के दौरान खिले 1353 डिग्रीधारकों के चेहरे

Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
एनआईटी में दीक्षांत समारोह के दौरान खिले 1353 डिग्रीधारकों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। एनआईटी के 16वें दीक्षांत समारोह का आयोजन संस्थान स्थित ओपन एयर थिएटर में किया गया। स्नातक एवं स्नातकोत्तर की विभिन्न संकाय के 1353 विद्यार्थियों को मंच पर डिग्री देकर सम्मानित किया गया। 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
समारोह में मुख्यातिथि हीरो मोटोकॉर्प के प्रबंधक निदेशक पवन मुंजाल रहे। संस्थान निदेशक पद्मश्री डॉ. सतीश कुमार ने संस्थान की वार्षिक शैक्षणिक रिपोर्ट पेश की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एनआईटी के नियामक मंडल अध्यक्ष जगदीश खट्टर ने कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पवन मुंजाल को मानद उपाधि नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की विभिन्न संकायों के 1353 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। समारोह के मुख्य संयोजक प्रो. केएस संधू ने बताया कि बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की 755 डिग्री, मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी की 332 डिग्री, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की 53 डिग्री, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस की 83 डिग्री व डॉक्टर ऑफ फिलोसफी की 63 डिग्री व आईआईआईटी सोनीपत की 67 डिग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रज्ज्वल सिंह को मिला श्याम सुंदर धींगरा अवार्ड
संस्थान के ओवरऑल टॉपर प्रज्ज्वल सिंह को श्याम सुंदर धींगरा अवार्ड से नवाजा गया। प्रज्ज्वल सिंह ने बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में ओवरऑल टॉप किया है। प्रज्ज्वल सिंह पानीपत रिफाइनरी में कार्यरत है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी आशीष कुमार व इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा विभूति डेंबी को बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब दिया गया। बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग: तृतीय वर्ष के टॉपर रहे शादाब खान व बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) द्वितीय वर्ष के अक्षत चतुर्वेदी को डॉ. आरपी सिंह मेडल दिया गया। बीटेक प्रथम वर्ष के मधुर को मनोहर अवार्ड दिया गया।


38 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकाय के 38 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। बीटेक में प्रज्ज्वल सिंह, उज्ज्वल सिंह, वैशाली, आरसी साई चरण, अंकित जोशी, पंकज मित्तल, मनोज आनंद, उधरा अशनी देवालेगामा, विभू गर्ग, जे आदित्य, श्रेयांश मिश्रा, अंकित जोशी, प्रकाश बत्तरा, हेमंत ढींगरा, एमटेक, एमबीए व एमसीए में आकृति शर्मा, रश्मी मिश्रा, काजल कुमारी, जावेद अहमद खान, पूजा सिंह, दीक्षा मलिक, रूचि गुप्ता, मेघा क्यूमारा, मीरा पटेल, कोरीकर ए हेमंथ, वैल्यूवाला मधु सूदन रेड्डी, ईशू गुप्ता, सौरभ सचान, मनिंद्र सिंह, आयुष श्रीवास्तव, श्रुति मिश्रा, मोसमी आचार्या, गायत्री आर, मेधा गोयल, स्वरूप कुमार शाह, राहील कोचर, अभिषेक कुमार एकता व अमर रावत को गोल्ड मेडल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed