{"_id":"5b3d10654f1c1b87288b4a05","slug":"161530728549-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांईस शिक्षका बैठी थी कुर्सी पर टांगे रखे तो एसएस शिक्षिका ईयर फोन लगाकर मोबाईल पर कर रही थी गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांईस शिक्षका बैठी थी कुर्सी पर टांगे रखे तो एसएस शिक्षिका ईयर फोन लगाकर मोबाईल पर कर रही थी गुफ्तगू
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देश के बावजूद भी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। शिक्षकों की मनमानी का एक नमूना बुधवार को उस राजकीय कन्या उच्च विद्यालय थानेसर में डीईओ द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान देखने को मिला। जहां साइंस शिक्षिका कुर्सी पर टांगे रखे मिली तो एसएस शिक्षिका ईयर फोन लगाकर मोबाइल पर बात करते हुए पाई गई, जिन्हें देख जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह व उनकी टीम भी दंग रह गई। विद्यालय में अचानक विभाग के अधिकारियों की टीम को देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। मौके पर टीम द्वारा दोनों आरोपी अध्यापिकाओं से पूछा गया तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की ऑर्डर बुक में स्कूल मुखिया के नाम दोनों को करण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब देने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि तय समय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया तो दोनों अध्यापिकाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उसके बाद स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया। मौलिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी स्कूल में ऐसी मामला सामने आया तो टीचर के इंक्रीमेंट रोकने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। इस दौरान एसओ सत्याभूषण तथा लेखाकार सत्यनाराण शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने को लेकर विभाग गंभीर है। स्कूलों से बंक मारने वाले, बच्चों को न पढ़ाने वाले एवं प्रतिबंध के बावजूद कक्षाओं में मोबाईल फोन प्रयोग करने वाले अध्यापकों के खिलाफ विभाग ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और ऐसे शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।
अध्यापिकाएं नहीं मानती उनके आदेश : हेड मास्टर
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह के मामले बारे पूछने पर विद्यालय मुखिया ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों के कक्षा में मोबाइल प्रयोग न करने संबंधी आदेश बता चुकी हैं, लेकिन उनके आदेशों की पालना नहीं की जाती। ऐसे में उनके आदेशों को दरकिनार कर मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाता है। मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जिला के कई स्कूलों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। ऐसे स्कूलों का जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और ऐसे शिक्षकों को बख्शा नहीं जाएगा।