{"_id":"5b08648e4f1c1b946e8b4a5a","slug":"161527276686-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विमिंग पुल में डूबने से युवक की मौत
Updated Sat, 26 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र।
शाहाबाद के गांव यारा वासी 22 वर्षीय युवक की द्रोणाचार्य स्टेडियम के निकट स्थित स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। इधर पुलिस ने इस संदर्भ में कार्रवाई के साथ परिजनों को सूूचित किया। कुरुक्षेत्र की सेक्टर सात पुलिस चौकी के प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने एक साथी के साथ स्वीमिंग पुल में आया था। यहां इन्होंने पर्ची कटवाई और स्वीमिंग पुल में प्रवेश किया था। जब तक उसका साथी बाथरूम से बाहर आया तब तक विशाल स्वीमिंग पुल में डूब चुका था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वह अभी अच्छे से तैराकी करना नहीं जानता था। शुक्रवार को स्वीमिंग पुल में जाकर उसने जंप लगाई थी जिसके बाद डूबने लगा। कुछ देर ही क्षण बाद वहां लोगों की नजर विशाल पर पड़ी और उसे तत्काल स्वीमिंग पुल से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।