{"_id":"5a468ce04f1c1b001c8bb998","slug":"161514573024-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलेलाल मंदिर में सुनाई गई अमरकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलेलाल मंदिर में सुनाई गई अमरकथा
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलेलाल मंदिर में सुनाई गई अमरकथा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
गोशाला बाजार स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को साप्ताहिक झूलेलाल अमरकथा सुनाई गई। व्यवस्थापक रामलाल ठाकुर ने पिछली कथा से आगे का वर्णन करते हुए कहा कि यज्ञोपवीत संस्कार के पश्चात अपनी कमाई से परिवार की आय में अंश दान करना होता है। इसी के तहत माता देवकी ने उबले हुए चने का थाल भर कर उडेरोलाल को दिया कि वह चने बेचकर कुछ पैसे कमा कर लाएं। लाल साईं ने चने का थाल लेकर सिंधु नदी में जीव-जंतुओं के लिए डाल दिए और दिन भर नदी किनारे बैठे रहे। संध्या के समय चांदी के सिक्कों से भरा थाल लाकर उन्होंने अपनी माता को दिया। जब तीन दिन तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा तो माता को शंका हुई। उन्हें उडेरोलाल के पिता को नजर रखने के लिए कहा कि वह पता लगाएं कि इतने चांदी के सिक्के वह रोज-रोज कहां से लाता है। कथा के पश्चात महिला श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। झूलेलाल आरती में पं. तारादत्त पांडे, पुजारी ललित शर्मा, महेंद्र ठाकुर, वेद भाटिया, प्रांशु मुटरेजा, सुरेश कुमार, विनोद सहगल, सुधीर चुघ, रवि, सन्नी, शंकरलाल, राजू, वीरभान, राजेंद्र अग्रवाल, आकाश ठाकुर, शशि वर्मा, भारती, आशा, सरला सहगल, शीला, कमलेश, अमृत देवी, अनीता कपूर, इंदु, सुमन और नेहा ने भाग लिया।