{"_id":"5a429d554f1c1b502b8b6cdb","slug":"161514315093-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग के आदेशानुसार महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कौर और उनके स्टाफ ने शहर थानेसर के अनाज मंडी एरिया के आसपास की स्लम बस्ती और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले महिला और बच्चों को महिला अपराध एवं बाल अपराध को रोकने के लिए जागृत किया।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराध होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी प्रकार का भी डर अपने मन के अंदर न रखें। माता पिता अपने बच्चों पर ध्यान रखें और आसपास के लोगों पर नजर रखें, क्योंकि ज्यादातर अपराध आसपास के लोगों द्वारा ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि महिला कॉलेज औश्र लड़कियों के स्कूल के पास महिला पुलिस पीसीआर रहती है। ऐसे अपराधों की सूचना इन पीसीआर को भी दे सकते हैं। उन्होंने टोल फ्री महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर के बारे में भी जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण कौर और उसकी टीम ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में जाकर बाल अपराध एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के बारे में जागरूक करने का ये अभियान लगातार जारी रहेगा। मंगलवार उनके साथ महिला एएसआई बबीता, हेड कांस्टेबल बबली आदि मौजूद थे।