{"_id":"5a01fd534f1c1bf2538bb5bb","slug":"161510079827-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएफआई ने प्रदर्शन किया
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बसों की दिक्कत को लेकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसएफआई के प्रदेश सहसचिव प्रवीण ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार एचटेट की फीस बढ़ाकर विद्यार्थियों के साथ धोखा कर रही है। एचटेट पहले ही सरकार की नाकामियों की वजह से दो साल बाद हो रहा है। दूसरी ओर सरकार फीस बढ़ाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एचटेट आवेदन के लिए समय भी बहुत कम दिया है। कुरुक्षेत्र इकाई के सचिव जसविंदर जस्सी ने कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी ओर लड़कियों की सुरक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि आज भी हरियाणा रोडवेज में लगभग पांच हजार बसों की कमी है। इस कारण स्कूल कॉलेज में पढ़ने वालों छात्रों और अन्य यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कई रूटों पर बस की सुविधा नही है। कई रूटों पर प्राइवेट बसों को परमिट दिया गया है। इससे उसके अंदर बस पास मान्य न होने के कारण विद्यार्थियों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाता। इस मौके पर सुमन गढ़वाल, सुरेंद्र घनघस, तन्नू, ज्योति, गगन, सुजाता, रितु, नेहा आदि मौजूद रहे।