{"_id":"59da6e824f1c1b60678b4ba6","slug":"161507487362-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग का गोदाम बना टैक्सी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग का गोदाम बना टैक्सी स्टैंड
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग का गोदाम बना टैक्सी स्टैंड
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
खाद्य आूपर्ति विभाग का गोदाम इन दिनों टैक्सी स्टैंड बना हुआ है। इस गोदाम में हर रोज करीब आधा दर्जन गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोदाम में खडी गाड़ियां सुबह ही निकल जाती हैं। शाम होने पर गोदाम आ जाती है। गोदाम में खड़ी होने वाली ज्यादातर गाड़ियां एक टूर एंड ट्रैवल्स की हैं। कुछ गाड़ियां कुरुक्षेत्र के ही एक निजी स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए लगी हुई हैं। बताया जाता है कि ये सभी गाड़ियां खाद्य आपूर्ति विभाग के ही एक अधिकारी की हैं। इस वजह से इन्हें बेरोकटोक इस गोदाम में खड़ा होने दिया जा रहा है। जब इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर हुकम चंद से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि गोदाम में गाड़ियां नहीं खड़ी होती। उन्होंने यह जरूर माना की यह गोदाम खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है, लेकिन टैक्सियां खड़ी होने से इनकार कर दिया। उनसे जब गोदाम में खड़ी गाड़ियों की फोटो होने की बात कही गई, तो वे कोई जवाब नहीं दे सके।