फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आठ दिन से ठप है वाटर सप्लाई

जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आठ दिन से ठप है वाटर सप्लाई

Sat, 16 Sep 2017 02:03 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से आठ दिन से ठप है वाटर सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सिक्स लेन प्रोजेक्ट के दौरान वाटर सप्लाई की लाइन टूटने से सन्निहित तीर्थ और मीरी पीरी चौक के निकट रेलवे रोड के बड़े हिस्से की जलापूर्ति पिछले आठ दिन से प्रभावित है। यहां बता दें कि इस इलाके में दो धर्मशालाओं के अलावा सन्निहित तीर्थ के वाटर कूलर, मंदिर, दफ्तर और करीब 40 दुकानें हैं।
सन्निहित तीर्थ पर स्थित शिव मंदिर के पुजारी के मुताबिक श्राद्ध पक्ष की वजह से सन्निहित पर यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित सदन के वाटर कूलरों के अलावा श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के वाटर कूलर में पेयजल की सप्लाई नहीं होने से ये नाकारा साबित हो रहे हैं। वहीं धर्मशाला की प्रबंधक कमेटी एवं सुपरवाइजरों के अलावा दुकानदारों ने बताया कि वाटर सप्लाई न होने पर उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था। उन्हें बताया गया कि रेलवे रोड पर सिक्सलेन प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, नहीं लाइनें डाली जा रही है, इसलिए प्लंबर को बुलाकर नई लाइन में कनेक्शन को जोड़ा जा सकता है, लेकिन जब प्लंबर को बुलाया गया तो पता चला पीछे से सप्लाई लाइन टूटी हुई है। उक्त लोगों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के कारण चार दिन बगैर पानी के निकल गए, जबकि पांचवे दिन सही समस्या का पता चला। अधिकारियों को कई बार फोन करके जब मौके के हालात से अवगत कराया गया तो उन्होंने वीरवार तक वाटर सप्लाई सुचारू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आठवें दिन भी दुकानदार, धर्मशाला में ठहरने वाले लोग और तीर्थ यात्री उपरोक्त इलाके में पेयजल के लिये भटकते रहे।
विज्ञापन

----------------------
पिछले कई दिनों से नहीं आ रहा पानी
सन्निहित सरोवर के दुकानदार शिवनारायण का कहना है कि पिछले आठ दिनों पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सारे वॉटर कूलर के बंद पड़े हैं । पानी इधर-उधर से लाकर काम चलाना पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित सदन के सेवादार शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि लगभग पिछले आठ दिनों से सदन में पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे भोजन बनाने के लिए कही कही से पानी लाना पड़ रहा हैं। यहां तक कि पानी की कमी का असर यात्रियों की आवाजाही पर पड़ रहा है। ब्राह्मण तीर्थद्वार सभा के प्रधान यशेंद्र शर्मा शहर में विकास कार्यों के नाम पर जनसेवाओं को 8-8 दिन तक ठप नहीं किया जा सकता। एक मुख्य इलाके को इतने दिन तक वाटर सप्लाई को बंद रखना कुप्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार एक्सईन अशोक खंडूजा, जेई संदीप कुमार, आदि अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
किसी वाटर कूलर में नहीं है पानी
दोस्तों के साथ घूमने आये नरवाना निवासी अशोक कुमार का कहना है कि वे यहां पर तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए धर्मशाला में रुक गए थे। धर्मशाला के अलावा आसपास तीन वाटर कूलर लगे हुए हैं, लेकिन किसी भी पानी नहीं है।

-----------------------------------------
यह थोड़े दिन की परेशानी है, दूर हो जाएगी
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा ने बताया सिक्सलेन प्रोजेक्ट के कारण पुरानी वाटर सप्लाई की लाइनों को बदल कर नई लाइनें डाली जा रही है। यह थोड़े दिन की परेशानी है, लेकिन इसके बाद शहरवासियों को 70 साल तक किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। वहीं उन्होंने बताया कि वाटर सप्लाई सुचारू करने के लिये विभाग के कर्मचारी जुटे हैं, जल्द वाटर सप्लाई की सुविधा बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed