फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बेसहारा पशुओं की जानकारी अब दे सकेंगे मोबाईल नम्बर पर:सुधा

बेसहारा पशुओं की जानकारी अब दे सकेंगे मोबाईल नम्बर पर:सुधा

Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा पशुओं की जानकारी अब दे सकेंगे मोबाईल नम्बर पर:सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र ।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर से नगर परिषद और पशुपालन विभाग की तरफ से 95 फीसदी बेसहारा पशुओं को अलग-अलग गोशालाओं में भेजा जा चुका हैं। नगर परिषद की तरफ से 635 और पशुपालन विभाग की तरफ से 746 पशुओं को गोशालाओं में भेजा गया हैं। इतना ही नहीं अब कोई भी व्यक्ति अपनी गली या मोहल्ला में घूमने वाले बेसहारा पशुओं की जानकारी नगर परिषद के 9 अधिकारियों के मोबाइल नंबर दे सकता हैं। वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की तरफ से थानेसर शहर को कैटल फ्री करने का अभियान युद्धस्तर पर चल रहा हैं। इस कार्य के लिए पशु पालन विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की अलग-अलग टीमें दिन-रात कार्य कर रही हैं।

इन अधिकारियों को दी जा सकती है बेसहारा पशुओं की सूचना
---------------------------------------------------------------------
सेक्टर 5, 7 व 13 के लोग नप ईओ बीएन भारती के मोबाइल नंबर 98131-66392 व लेखाकार अधिकारी मनोज कुमार के मोबाईल नंबर 94676-21166 पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा सलारपुर रोड, अमीन रोड, ब्रह्मा कालोनी, पटियाला बैंक कालोनी, सेक्टर 2, 3, 4 व 8 के लोग एमई ईश्वर वर्मा के फोन 98961-00321, जेई वरुण के नंबर 94684-09954, गांधी नगर, झांसा रोड, मोहन नगर, ज्योति नगर के लोग एमई राकेश मागी के नम्बर 98720-31812 व जेई विजय कुमार के नंबर 73576-66963, पिहोवा रोड से ब्रह्मसरोवर, ब्रह्मसरोवर से पुरान बस स्टैंड, गीता द्वार पिपली तक व अतिरिक्त सभी कालोनियों के लिए सीएसआई रुप रविंद्र बिश्रोई के नंबर 94166-44921, एसआई कर्मचंद के नंबर 94163-84421 व केडीबी रोड पर बेसहारा पशुओं की जानकारी भवन निरीक्षक हंसराज के नंबर 74047-04998 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed