{"_id":"6a9dd13ba3b3824a9907e91a","slug":"16-year-old-girl-student-dies-after-being-hit-by-a-train-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-160725-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। घर से घूमने के लिए निकली 16 वर्षीय छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव ढोला माजरा गांव के पास रेलवे लाइन पर मिला। रातभर तलाश के बाद भी जब पूजा पटेल का पता नहीं चला तो शनिवार सुबह रेलवे लाइन पर किसी लड़की का शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को पहचान के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था, जहां परिजनों ने पहुंचकर उसकी पहचान की।
न्यू रणजीत नगर निवासी पूजा पटेल 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता सुखलाल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करते हैं। चार सितंबर की शाम वह और उनकी पत्नी शाहाबाद में मजदूरी करने गए थे। घर पर बेटा आलोक और बेटी चांदनी मौजूद थे। रात करीब 8:30 बजे पूजा के बारे में पूछने पर बच्चों ने बताया कि वह करीब शाम 7:30 बजे घूमने के लिए घर से निकली थी।
रातभर तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिला
पूजा के न लौटने पर परिवार ने आसपास उसकी तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला तो सुखलाल ने अपने साले सुरेंद्र कुमार से भी फोन पर जानकारी ली। शनिवार को सुरेंद्र कुमार और अन्य रिश्तेदार पूजा की तलाश करते हुए ढोला माजरा गांव के पास रेलवे लाइन पर पहुंचे। वहां रेलवे कर्मचारी रामलखन ने परिजनों को बताया कि एक लड़की की रेत से भरी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई थी और शव कुरुक्षेत्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजन एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान पूजा के रूप में की। जीआरपी ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी पूजा
सुखलाल के अनुसार उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी अंकिता शादीशुदा है। इसके बाद रोशनी, चांदनी, बेटा आलोक और सबसे छोटी बेटी पूजा थी। पूजा की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।