फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   16 air-conditioned rooms inaugurated at Agarwal Dharamshala

Kurukshetra News: अग्रवाल धर्मशाला में 16 वातानुकूलित कमरों का हुआ लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
16 air-conditioned rooms inaugurated at Agarwal Dharamshala
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल धर्मशाला के नवनिर्मित अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त कमरों का लोकार्पण करते सद
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 16 वातानुकूलित कमरों का लोकार्पण उद्योगपति व समाजसेवी सत्य पाल अग्रवाल ने सोमवार को किया। इस दौरान सत्य पाल अग्रवाल एवं सत्य प्रकाश गुप्ता द्वारा 16 कमरों के निर्माण सहयोगियों को अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सत्य पाल अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल धर्मशाला न केवल एक भवन है, बल्कि यह समाज की एकता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक है। जब समाज एकजुट होकर अच्छे कार्य करता है, तो उसका परिणाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है। पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों को सभी के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन कमरों का निर्माण समाज के सहयोग और समर्पण से ही संभव हुआ है। इस अवसर पर समाजसेवी डाॅ. मुरारी लाल अग्रवाल ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के समाज हित में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed