Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई करने की तकनीक का कायल हुआ जापान

फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई करने की तकनीक का कायल हुआ जापान

Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई करने की तकनीक का कायल हुआ जापान

विज्ञापन
सिंचाई के नए तरीके देख जापान रह गए दंग
- पिहोवा के सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का जापान से आए प्रतिमंडल ने किया अवलोकन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। भारत कृषि के क्षेत्र में दिनों दिन खूब तरक्की कर रहा है। हल जोतने के लिए बैलों पर और पानी के लिए बरसात पर निर्भर रहने वाला किसान अब हाईटेक तकनीक से लैस होकर खेती कर रहा है, जिसमें सरकार भी किसानों की मदद कर रही है। भारतीय किसानों का डंका विदेशों में भी बजने लगा है। भारत का किसान फव्वारा और टपका विधि की हाईटेक तकनीक से सिंचाई कर रहा है। अब भारत की फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई करने की तकनीक के जापानी भी कायल हो गए है।
जापान का एक प्रतिमंडल बुधवार को पिहोवा के गांव डेरा फतेह सिंह पहुंचा। यहां उन्होंने हरियाणा सरकार की सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। डेरे के किसानों ने करण चट्ठा की अगुवाई में उनका जोरदार स्वागत किया। जापान सोसायटी आफ रूरल डेवेलपमेंट इंजीनियरिंग के चेयरमैन नौकी हैयेशिडा ने कहा कि वह लोक भारत समेत कई अन्य देशों की यात्रा कर चुके हैं, लेकिन पहली बार भारत के किसी गांव में पहुंचे है और उन्हें भारतीय किसानों से मिलने का अवसर मिला है। यहां पर वे पानी की कम खपत करने वाली फव्वारा एवं टपका विधि से सिंचाई करने की तकनीक को देखने आए है ताकि इसे अपने देश जापान के किसानों के साथ सांझा कर सके। इस तकनीक से निश्चित ही 50 से 70 प्रतिशत तक पानी की बचत हो सकती है। पूरे विश्व के सामने गिरते भू-जल स्तर को सुधारने की चुनौती है। इस गिरते भू-जल स्तर को बचाने में किसान अहम सहयोग दे सकते है। गिरते भू-जल स्तर को सुधारने के लिए किसानों को फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई की तकनीक को अपनाना होगा। इरिगेशन सिस्टम जलगाम महाराष्ट्र की कम्पनी के चीफ डा. एके भारद्वाज ने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा 34 देशों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत प्रोजेक्ट लगाए है। भारत में यूपी, हरियाणा, पंजाब तथा उत्तराखंड की मुख्य फसलें धान और गेहूं हैं। फव्वारा व टपका विधि से सिंचाई करने से ज्यादा से ज्यादा पानी की बचत की जा सकती है। इस विधि से पाईपों द्वारा एक छेद से एक घंटे में दो लीटर पानी निकलता है। हर पाईप में 40 सेंटीमीटर की दूरी पर एक छेद होता है। इस विधि द्वारा पानी के साथ फर्टीलाईजर भी दिया जाता है, जिससे फर्टीलाइजर का अच्छा उपयोग होता है, जिसे जड़ें आसानी से ग्रहण कर लेती है और पौधे की पैदावार अच्छी होती है। इससे पानी की समुचित मात्रा में दिए जाने के कारण पानी खेत में नहीं भरता और रोग का खतरा भी कम हो जाता है। बताया गया कि इस विधि में धान व गेहूं की फसल में ड्रिप द्वारा सिंचाई के लिए प्लास्टिक पाईप में दो-दो फुट की दूरी पर फसल के बीच बिछाई जाती है और इन पाईपों में लगे ड्रिपों से पानी रिस-रिस कर निकलता है। इस विधि की कुल लागत एक लाख रुपये प्रति एकड़ के करीब होती है। इस विधि के पाईपों की कम से कम आयु 10-12 साल होती है। इस प्रकार एक बार उपकरण लगाने से धान व गेहूं की लगभग 24 फसलें ली जा सकती हैं। सावधनी से बरतने पर इसकी आयु 15 से 20 वर्ष तक भी रहती है। तीन विधियों द्वारा खेती की सिंचाई की जा रही है। फुव्वारा विधि, टपका विधि व किसानों की पारम्परिक विधि द्वारा खेती की जा रही है। टपका सिंचाई द्वारा 50 से 70 प्रतिशत तक पानी की बचत की जा सकती है। किसान कर्णजीत सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में 16 किसान भागीदार हैं। सबको अपने हिस्से का पानी बराबर मिल रहा है और सूक्ष्म सिंचाई पद्घति से खेती की जा रही है। इस पद्घति से पानी की 50 प्रतिशत बचत होती है। इस प्रणाली द्वारा जमीनी पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। टपका सिंचाई और फुव्वारा सिंचाई में कम पानी से ज्यादा पैदावार ली जा सकती है।
विज्ञापन


ड्राई जोन के लिए खास
काडा विभाग के चीफ इंजीनियर राकेश चौहान व कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि फव्वारा और टपका विधि से सिंचाई करना डार्क जोन के लिए बेहद जरूरी है। इससे गिरते भू जल स्तर को बचाने में काफी सहयोग मिलेंगा। हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा 13 जिलों में 14 प्रोजेक्ट लगाए है। हरियाणा का किसान एक किलो चावल की पैदावार के लिए 4000 लिटर पानी का इस्तेमाल करता है, लेकिन फुव्हारा व टपका विधि से सिंचाई करने पर 70 प्रतिशत पानी की बचत होती है। इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार की ओर से किसानों को सब्सिडी भी जाती है। विभागप की ओर से किसानों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवत गीता जापान के लिए प्रेरणा
नौकी हैयेशिडा ने कहा कि उन्होंने अनेक देशों की यात्रा की है, लेकिन आज पहली बार भारत की उस भूमि पर खड़े है, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध से पहले अर्जुन को भगवत गीता का संदेश दिया था। आज उसी भूमि से जापान को पानी बचाने की भी प्ररेणा मिल रही है। भगवत गीता को जापान के लोग बेहद पंसद करते है और उसे पढ़ते भी है। भगवद गीता और सिंचाई की फव्वारा और टपका विधि से वे बेहद प्रभावित है। किसान कर्ण चट्ठा ने उन्हें दोबारा आने का निमंत्रण भी दिया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed