फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बुरी तरह पीटने से घायल हुए युवक की हत्या करने के तीन आरोपी दबोचे

बुरी तरह पीटने से घायल हुए युवक की हत्या करने के तीन आरोपी दबोचे

Thu, 31 Jan 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बुरी तरह पीटने से घायल हुए युवक की हत्या करने के तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
धर्मवीर की हत्या के तीन अन्य आरोपी दबोचे
- छेड़छाड़ मामले में 24 जनवरी को हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में हुई मारपीट में एक पक्ष के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इस मामले में कालोनी के ही धर्मवीर की धारदार हथियारों की पिटाई व हमले से मौत हो गई थी। थाना शहर थानेसर पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को जसबीर सिंह निवासी गांधी नगर कुरूक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई धर्मबीर उर्फ धम्मू मेहनत-मजदूरी का काम करता था। 23 जनवरी की रात को जब जसबीर अपनी दुकान से वापस घर आ रहा था तो रास्ते में उसको रवि निवासी गांधी नगर थानेसर मिला। जिसने बताया कि उसके भाई धर्मबीर को राहुल निवासी गांधी नगर थानेसर मेन सड़क पर बुरी तरह पीट रहे हैं। सूचना पर जसबीर एवं उसका भांजा वासी गांधी नगर एवं जितेंद्र मौके पर गए तो देखा कि उसका भाई धर्मवीर सड़क पर चोट लगने के कारण तड़प रहा था और राहुल अपने हाथ में एक लोहे का तवा लिए हुए था। हमलावर राहुल उनको देख मौके से भाग गया। धर्मवीर सिंह को इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसपर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की, जिसमें एसआई राजेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली कि 23 जनवरी को धर्मवीर सिंह की जिन तीन लड़कोें ने हत्या की थी, वे इस समय पुराना बस अड्डा कुरुक्षेत्र पर हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम ने राहुल वासी रेलवे लाइन गांधी, किशन उर्फ मक्खी वासी गांधी नगर तथा दीपक वासी शौरगिर बस्ती इंद्री जिला करनाल को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed