{"_id":"5b6dea0d4f1c1bde6d8b7626","slug":"151533929997-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी कॉलेज में शिक्षकों का टोटा, सड़कों पर उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी कॉलेज में शिक्षकों का टोटा, सड़कों पर उतरे छात्र
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सिटी कॉलेज में शिक्षकों का भारी टोटा बना हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी के चलते छात्र-छात्राओं में भारी रोष बना हुआ है और शुक्रवार को वे सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल को ज्ञापन भी सौंपा तो जल्द शिक्षक उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले कॉलेज प्रधान नवीन सिहाग के नेतृत्व में सुबह ही छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए और एक बैठक की, जिसमें कॉलेज में शिक्षकों की कमी पर गहरा रोष व्यक्त किया । सिहाग ने कहा कि कॉलेज में 3500 के करीब छात्र पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इसकी अपेक्षा शिक्षकों की संख्या सिर्फ 110 है। शिक्षकों की भारी कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से बीटीएम विभाग की क्लास शुरू नहीं हुई। शिक्षकों की इस समस्या को लेकर बीटीएम विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत को भी अवगत करा दिया था, मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने बीटीएम विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया गया तो छात्र कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर छात्र नेता राहुल बलाही, अर्पित, ऋषि राज, शुभम शर्मा, युद्घवीर, सावन, रमन, अमन, हरप्रीत कौर, हीना श्योकंद, अभिनीत कौर व आरती राठी सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
अधिकारियों को कराया शिक्षकों की कमी से अवगत : प्रिंसिपल
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सूरजभान मलिक ने बताया कि कॉलेज में 60 शिक्षक नियमित, 47 शिक्षक अनुबंधित शिक्षक व 3 शिक्षक सेल्फ फाइनेंस पर है। कॉलेज में शिक्षकों की कमी है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जल्द ही छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।