फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नेताओं की धड़ेबाजी में फेल हो गया राहगीरी का धमाल

नेताओं की धड़ेबाजी में फेल हो गया राहगीरी का धमाल

Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नेताओं की धड़ेबाजी में फेल हो गया राहगीरी का धमाल
नेताओं की धड़ेबंदी में फेल हुई राहगीरी
विज्ञापन

अमर उजाला
कुरुक्षेत्र।
सरकार, प्रशासन और राजनेता भले राहगीरी को सफल बनाने में जान झोंक रहे हों, मगर तीसरे इवेंट में धड़ेबंदी भारी पड़ गई। मुश्किल से 200 लोग भी राहगीरी का हिस्सा नहीं बने। इनमें भी ड्यूटी पर मौजूद मुलाजिमों की संख्या काफी ज्यादा रही। राहगीरी कार्यक्रम फ्लाप क्यों हुआ, अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद आयोजक एसपी कार्यक्रम में नहीं दिखे। उनके अलावा थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सिंह सुनहेड़ी, नगर परिषद थानेसर की प्रधान उमा सुधा, ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा सहित सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर नवाजे गए कुरुक्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि राहगीरी कार्यक्रम से नदारद रहे। हालांकि इससे पहले जिस राहगीरी प्रोग्राम में मुख्यमंत्री शामिल हुए उसमें भी आम लोगों की संख्या भले उम्मीद से कम रही हो, मगर माहौल बनाने में तमाम छोटे-बड़े नेता हाजिरी लगाने अवश्य पहुंचे थे।
राहगीरी के जरिए लोगों को सुबह उठकर अच्छे और खुशगवार वातावरण में खेलकूद और मौज मस्ती करने और इस प्रोग्राम से जुड़ने का सरकार का आइडिया अच्छा है, लेकिन अपने मन से आम लोगों का जुड़ाव अभी राहगीरी से नहीं हुआ। सरकार के इस प्रोग्राम को लेकर लोग चुटकियां भी ले रहे हैं। इनका कहना है कि हम राहगीरी करें और भाजपाई लें नींद। ये अच्छी बात नहीं है। इधर रविवार को कुरुक्षेत्र के तीसरे राहगीरी प्रोग्राम में लोगों की संख्या बहुत कम देखकर मुख्यातिथि लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी भी निराशा दिखे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अब सरकार पार्षदों की भी मदद लेगी।
विज्ञापन

भीड़ कम होने के बावजूद कलाकारों ने बनाया माहौल
कुरुक्षेत्र की तीसरी राहगीरी में भीड़ कम होने के बावजूद हास्य कलाकार राजीव शर्मा के हरियाणवी चुटकलें, मिमिक्री और हरिकेश पपोसा के गीतों की प्रस्तुती ने माहौल बनाने काफी प्रयास किया। सुबह छह से 9 बजे तक राहगीरी में परंपरागत खेलों के साथ-साथ एरोबिक्स जैसे नए खेलों को भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की टीम का लाडवा विधायक ने किया नेतृत्व
इस खेल में जहां नागरिकों की टीम का नेतृत्व विधायक डॉ. पवन सैनी कर रहे थे, वहीं पुलिस की टीम का नेतृत्व शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय ने किया। इन दोनों टीमों में वालीबाल का मैच खेल कर राहगीरी कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देने का काम किया कि रविवार के दिन सभी को तमाम गतिविधियों को भुलाकर छुट्टी का आनंद लेना चाहि।ए
बुजुर्ग ने सड़क पर और विधायक ने मंच पर डांस
रविवार को राहगीरी का किसी ने पूरा लुत्फ उठाया तो वो थे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान। हरियाणी गीत हट जा ताऊ पाच्छै नै.. गीत पर ठुमके लगाए। इस बीच लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अधिकारियों और आम लोगों के साथ जट यमला पगला दीवाना गीत पर जमकर डांस किया।

यह अधिकारी पहुंचे
डीएसपी तान्या सिंह व डीएसपी जगदीश राय, डीएसपी राज सिंह, पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार, एसएचओ ट्रैफिक देवेंद्र कुमार, एसएचओ सिटी प्रतीक कुमार, महिला थाने की एसएचओ प्रवीन कौर, सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज सेवा सिंह, उप निरीक्षक सुरक्षा शाखा तरसेम सिंह, एसआई सुनील दत्त सहित अन्य अधिकारी व ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed