फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ईसी की बैठक में कई शिक्षकों को मिला प्रमोशन तो कई हुए कन्फर्म

ईसी की बैठक में कई शिक्षकों को मिला प्रमोशन तो कई हुए कन्फर्म

Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
ईसी की बैठक में कई शिक्षकों को मिला प्रमोशन तो कई हुए कन्फर्म
शिक्षकों के लिए फाइव डे वर्किंग का प्रस्ताव पास, राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को कार्यकारिणी परिषद की 242वीं बैठक हुई। इस दौरान शिक्षकों के लिए फाइव-डे वीक, कुछ शिक्षकों को पदोन्नति और कन्फर्मेशन के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रशासनिक भवन के कमेटी रूम में हुई बैठक में पिछली बैठक की मिनट्स और खेल परिषद की वार्षिक बैठक की रिपोर्ट को पारित करने, केयू से संबंधित कॉलेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में सीटें निर्धारित करने, कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत शिक्षकों की पदोन्नति से संबंधित फैसले लिए गए। परिषद की बैठक में 49 मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरदेव सिंह, उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. संजय कौशिक, दूरवर्ती शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र आचार्य की नियुक्तियों के बाद निर्धारित समयावधि पूरी करने के बाद कन्फर्मेशन को मंजूरी मिली। इसके साथ ही बैठक में सभी ने शिक्षकों के लिए पांच दिन के कार्यदिवस के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। इसे अब राज्य के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यूआईईटी, यूजीसी मानव संसाधन केंद्र, विधि विभाग, अर्थशास्त्र विभाग, भाषाई विभाग और अन्य कई विभागों के लिए चयन समिति के पैनल को भी ईसी ने पारित किया। सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग में असिस्टेंट निदेशक का पद सृजित करने, यूनिवर्सिटी व्हीकल का प्रयोग करने संबंधी नियमों में बदलाव, परीक्षा नियंत्रक के पद, सहायक कुलसचिव के पदों पर पर सीधी नियुक्ति के लिए कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार किया गया है। बैठक में यूनिवर्सिटी की अकादमिक गुणवत्ता को सुधार करने के लिए विभिन्न विषयों पर कार्यकारिणी परिषद में चर्चा हुई। विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी फैसलों पर राज्य सकार की मंजूरी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी प्रस्ताव हुए पारित
यूआईईटी के बोर्ड ऑफ स्टडी को एक स्वायत्त कॉलेज के रूप में पुनर्गठन, ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित योग्यता को स्वीकार करने, संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की प्रोफेसर को इंस्टीट्यूट ऑफ इंडोलोजिकल स्टडीज का निदेशक नियुक्त करने, संस्कृत एवं इंडोलोजिकल अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र सिंह की एक्सटेंशन की अवधि एक वर्ष बढ़ाने के बारे में फार्मेसी संस्थान के निदेशक का कंफर्मेशन, यूनिवर्सिटी कॉलेज और एजुकेशन विभाग में सीएएस के तहत पदोन्नति, मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति, एसएफएस स्कीम के तहत क्लर्क को असिस्टेंट के पद पर पदोन्नति, गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए नई स्टाफ रेशो स्कीम लागू करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed