{"_id":"5a3816c14f1c1b8b688b9562","slug":"151513625281-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कारियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं
शाहाबाद।
सोमवार को उकलाना कांड के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रोष प्रदर्शन निकाल कर बच्चियों से बलात्कार करने के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का नेतृत्व कर रही प्रवेश कुमारी ने कहा कि बच्चियों को हम कंजकों के रूप में पूजते हैं, लेकिन, दरिंदे उनके शरीरों को नोचते हैं। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उकलाना में 6 वर्ष की बच्ची के साथ यही शर्मनाक घटना हुई है, लेकिन आज तक उसका आरोपी पकड़ा नहीं गया है, जोकि पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्र चिह्न है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपियों व आपराधिक तत्वों का समाज को भी पूरी तरह से बायकाट करना चाहिए। समाज सेवी सुरेंद्र जैन ने नारी शक्ति की तरफ से बच्चियों से बलात्कार करने वालों के लिए फांसी का कानून बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस तरह के दरिंदे फांसी पर नहीं लटकते तब तक तब तक सुधार नहीं हो सकता। रोष प्रदर्शन यहां के देवी मंदिर से शुरू होकर बालभवन रोड, पुरानी सब्जी मंडी, कमेटी बाजार, सिविल अस्पताल रोड, जीटी रोड से होते हुए तहसील पहुंचा जहां पर नारी शक्ति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर निशा ठुकराल, रजनी देवी, निर्मला, तेजो देवी, रीतो, करतारी, कृष्णा, गीता, पूजा रानी ऊषा देवी, प्रेमिका साहनी, कैलाशो देवी, संतोष देवी, शीला देवी, अंजु, वीना आनंद, प्रेम रानी, राजो देवी, गुरमेजो देवी, नारायणी देवी, सलिंद्रो देवी, शिक्षा देवी, सोनिया, करतारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।