{"_id":"593d71dd4f1c1b84398b4588","slug":"151497199069-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद शुरू , शैडयूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद शुरू , शैडयूल जारी
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद में सूरजमुखी की खरीद शुरू , शेडयूल जारी
शाहाबाद । सूरजमुखी की खरीद को लेकर रविवार को शेडयूल जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 13 जून को शाहाबाद क्षेत्र के आठ गांव में सूरजमुखी की फसल की खरीद की जाएगी। यह जानकारी देते हुए हैफेड के जिला प्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य 3950 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सूरजमुखी की खरीद होगी और एक किसान से 1 दिन में अधिकतम 25 प्रतिशत सूरजमुखी खरीदी जाएगी । उन्होंने बताया कि नगला, सुलखनी, हल्देहड़ी, शहजादपुर, नाहर माजरा, मोहड़ी, गोलपुरा और छोड़पुर के किसानों की सूरजमुखी की फसल 13 जून को शाहाबाद सोसायटी के कार्यालय के समक्ष खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी सूरजमुखी को सुखाकर व साफ करके लाए ताकि नमी की मात्रा 9 प्रतिशत और टूटे ग्रीन की मात्रा 5 प्रतिशत से अधिक न हो।